जोधपुर। जोधपुर शहर में बुधवार को चिकित्सा प्रशासन की टीम ने कोरोना पॉजिटिव ( Covid 19 ) की बजाय एक नेगेटिव मरीज को घर से उठा लिया और उसको एमडीएम अस्पताल ( MDM Hospital ) ले आए। बाद में पता चला कि जिनको लेकर आए है, वह रोगी तो जांच में नेगेटिव निकला है। इस आपाधापी में मरीज व उसके परिजनों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ गया।
दरअसल, मंगलवार को उदयमंदिर क्षेत्र पीएचसी से फतेहसागर क्षेत्र के दो बुजुर्गों के टारगेटेड सैंपल लिए गए थे। इन दोनों बुजुर्गों के नाम व उम्र एक जैसी होने के कारण बुधवार शाम को उदयमंदिर स्टाफ ने गलत वृद्ध को घर से उठा लिया, जो कोरोना संक्रमण रिपोर्ट में नेगेटिव था। उसे एमडीएम अस्पताल ले आए। साथ ही बुजुर्ग के परिवार से पत्नी, बेटे, बहू व पौत्र-पौत्रियां समेत 9 जनों को आंगणवा क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया गया। अस्पताल ले जाने के बाद वापस जानकारी मिली तो सही संक्रमित मरीज को अस्पताल लाया गया।
पहले भी हुई गफलत
गौरतलब है कि इससे पहले जोधपुर शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल ( Mathura Das Mathur Hospital Jodhpur ) में सिलावटों की मस्जिद सोजती गेट निवासी एक युवक को कोरोना ( coronavirus in Rajasthan ) की रिपोर्ट आने से पहले ही अस्पताल प्रशासन ने गफलत में डिस्चार्ज कर दिया था। जब इस मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तो अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VqkTqI
0 comments:
Post a Comment