वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'आओ दीप जलाएं' अभियान को जोधपुर शहर का भी भरपूर सहयोग मिला। लोगों ने 9 बजने से पहले ही घरों की लाइट बंद करनी शुरू कर दी। अधिकांश लोग अपनी छतों पर आ गए। लोगों ने दीप मालाएं की तो किसी ने पटाखे छोड़ कर आतिशबाजी भी की। शहर में दीपावली का नजारा नजर आया।
बच्चे से लेकर बुजुर्ग सभी ने उत्साह दिखाया। अधिकांश क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट भी बंद कर दी गई। पीएम मोदी ने 9 मिनट यह एकजुटता का संदेश देने की अपील की थी लेकिन लोग 20 से 25 मिनट तक छतों पर उत्साह दिखाते रहे। वहीं दूसरी ओर बिजली अभियंताओं को अपने-अपने पावर सेंटर पर मुस्तैद रखा गया। जेइएन से लेकर एसई तक सभी ने जीएसएस पर ड्यूटी दी। सभी को फ्रिक्वेंसी कंट्रोल करने व किसी भी स्थिति में बिजली सिस्टम को ट्रिप होने से बचाने के लिए कहा गया था।
50 हटर््ज से कम फ्रिक्वेंसी का चैलेंज था
बिजली सिस्टम में जब रूटीन खपत होती है जो फ्रिक्वेंसी 49 हट्र्ज के आस-पास रहती है। 50 हट्र्ज से 53 के बीच स्थिति नियंत्रण में मानी जाती है। जैसे बिजली खपत कम होती है यह फ्रिक्वेंसी बढ़ती है। अधिशासी अभियंता संजीव माथुर व सहायक अभियंता भूपेन्द्र बोहरा ने बताया कि अभियंताओं ने 50.25 हट्र्ज पर फ्रिक्वेंसी को रोक दिया, इससे किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई।
जोधपुर डिस्कॉम में खपत
रात 8.45 बजे खपत थी 1781 मेगावाट
रात 9.10 बजे खपत हुई 1200 मेगावाट यानि 581 मेगावाट कम
प्रदेश की बिजली खपत की स्थिति
रात 8.45 बजे कुल खपत - 5818 मेगावाट
रात 9.10 बजे बिजली खपत 3660 मेगावाट
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39Grena
0 comments:
Post a Comment