जोधपुर.
ईरान से एयरलिफ्ट करके जोधपुर व जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन कैंप में लाए गए भारतीयों में से पांच जने रविवार को कोरोना पॉजिटिव ( coronavirus In Jodhpur ) मिले हैं। इन्हें मिलाकर अब ईरान से आए 33 भारतीयों में कोरोना वायरस मिला है।
पॉजिटिव मिले पांच में से तीन बुजुर्ग
रविवार को पॉजिटिव मिले पांच में से तीन बुजुर्ग हैं जो जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन कैंप के हैं, इसके अलावा एक वयस्क पॉजिटिव सामने आया है। जबकि एक 38 वर्षीय महिला जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन कैंप की है।
प्रदेश में अब तक की स्थिति ( Coronavirus In Rajasthan )
प्रदेश के अंदर अजमेर में पांच, अलवर में पांच, बांसवाड़ा में दो, भरतपुर में पांच, भीलवाड़ा में 27, बीकानेर में चार, चुरु में 10, दौसा में तीन,धौलपुर में एक, डूंगरपुर में तीन, जयपुर में 92, झुंझुनूं में 19, जोधपुर में 17, करौली में एक, पाली में एक, सीकर में एक, टोंक में 18, उदयपुर में चार, प्रतापगढ़ में दो और नागौर में एक कोरोना पोजिटिव है।
यह खबरें भी पढ़ें...
Covid-19 को रोकने के लिए राजस्थान सरकार के उठाए गए कदमों की सराहना पूरे देश में- CM
लॉकडाउन में कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं, मंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RbXVSU
0 comments:
Post a Comment