ईरान से लाए गए 6 और भारतीयों में मिला कोरोना संक्रमण, 5 दिन में 27 मरीजों के मिलने से बढ़ी चिंता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जोधपुर आर्मी वैलनेस सेंटर में ईरान से लाए गए 6 और भारतीयों में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण ( Coronavirus In Rajasthan ) मिला है। ये जांच डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने की, जबकि मरीज एम्स जोधपुर में भर्ती किए गए हैं। ये सभी मरीज बुजुर्ग हैं। जोधपुर और जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी वैलनेस सेंटर में ईरान से एयर लिफ्ट करके लाए गए भारतीयों में से अब तक 27 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 5 दिन में 27 मरीजों के मिलने से चिंता बढ़ गई है।


यह रहा प्रदेश के अन्य जिलों का हाल ( Jodhpur News )


राजधानी जयपुर में शुक्रवार को 14, टोंक में 12, उदयपुर में 3, बीकानेर में 2, दौसा में 1, भरतपुर में 2, अलवर 3 मामले सामने आए हैं।


रामजंग इलाके में 2 कोरोना पॉजिटिव ( Coronavirus In Jaipur )


प्रदेश में जहां राजधानी जयपुर का रामंगज इलाका दूसरा कोरोना जोन बन गया था वहीं शुक्रवार को रामगंज क्षेत्र से 2 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। क्षेत्र में प्रशासन ने काफी सख्ती बरत रखी है। हालांकि यहां के कई संदिग्धों की रिपोर्ट आना अभी बाकि है।

तब्लीगी जमात के आए 17 पॉजिटिव


प्रदेश में शुक्रवार को पाए गए कोरोना पॉजिटिव मामलों में से 17 मामले तब्लीगी जमात के लोगों के हैं। इसी के साथ प्रदेश में अब तक त ब्लीकी जमात के 31 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें...

Coronavirus: संकट की इस घड़ी में सरकार की एक और पहल, 35 लाख परिवार को मिलेगा फायदा


जोधुपर में दो और पॉजिटिव मिलते ही चार थाना क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, आवाजाही के सभी मार्ग हुए सील

रामगंज में 'कोरोना विस्फोट' पर धर्मगुरुओं और विधायक ने की अपील, मेडिकल टीमों का करें सहयोग, नहीं तो...



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XdW5oJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment