जोधपुर. लॉकडाउन के बाद जोधपुर के विभिन्न डाकघरों में अटकी सैकड़ों डाक को अब डाक विभाग ने गंतव्य स्थल तक भेजना शुरू कर दिया है। बीती रात जयपुर से आए विशेष ट्रक में 243 आर्टिकल जोधपुर को प्राप्त हुए। यह ट्रक रात 2 बजे रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेल मेल सर्विस (आरएमएस) कार्यालय पहुंचा। जयपुर सहित अन्य जिलों की डाक जोधपुर ने प्राप्त की। जोधपुर से 140 आर्टिकल वापस इसी ट्रक से रवाना किए गए। यह अजमेर होते हुए जयपुर जाएगा।
फिलहाल आरएमएस कार्यालय में पाली, जालौर, जयपुर, अजमेर सहित अन्य जिलों के आर्टिकल डिस्पैच हो गए हैं। वर्तमान में यहां बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर जिले के विभिन्न कस्बों और गांव की डाक के 650 से अधिक बंडल तैयार करके रखे गए हैं जो दो-चार दिन में डिस्पैच कर दिए जाएंगे। इसके लिए विशेष गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी।
डाक विभाग ने एक अप्रेल से कोरोना से संबंधित आवश्यक सामग्री की बुकिंग और डिलिवरी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि 24 अप्रेल को लॉकडाऊन के बाद डाक की डिलिवरी भी बंद हो गई थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RacMNP
0 comments:
Post a Comment