जोधपुर. सूर्यनगरी में कोरोना वायरस के धमाके जारी हैं। शहर में शनिवार को कोरोना के सुबह से शाम तक कुल 27 संक्रमित मरीज सामने आए थे। वहीं रविवार को 30 नए संक्रमित मरीज सामने आने से हड़कंप मच गया है। एक मरीज जैसलमेर का पॉजीटिव पाया गया है। पूर्व में पाए गए 26 मरीज डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज व एक एम्स अस्पताल का कर्मचारी संक्रमित पाया गया है।
वहीं डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में नागौरी गेट पुलिस स्टेशन पर कार्यरत व सूरसागर निवासी संक्रमित पाए गए होमगार्ड की पत्नी (35), गोपाल भवन नागौरी गेट निवासी पुरुष (39), फतेहसागर ओटा नागौरी गेट निवासी पुरुष (50), चामू की पोल नागौरी गेट वृद्धा (70), फतेहसागर की महिला (47), युवक (20), (25), उदयमंदिर निवासी बालक (12), बालिका (10), (13), नई सड़क निवासी युवती (22), युवती (30), दो वृद्धा (60,68) दो युवक (25,25) दो युवक, नागौरी गेट निवासी किशोरी (17), उदयमंदिर निवासी शिशु (1), बालिका (10), घंटाघर निवासी युवक (30), बम्बा छोटी मस्जिद वृद्ध (67), कविराज जी का बाड़ा सोजती गेट पुरुष (55 ) व कर्नल साहेब की हवेली से युवक (25) व महिला ( 26) संक्रमित पाई गई। वहीं एम्स जोधपुर आउट सोर्सेज से लगा मेंटेनेंस विभाग में कार्यरत (25) कर्मचारी संक्रमित पाया गया।
ये रोगी कोई निजी अस्पताल दिखाने गया था, वहां के चिकित्सक व स्टाफ को भी संदिग्ध मान एमडीएम अस्पताल भेजा गया। मौके पर अस्पताल व लैब सील की गई। कार्रवाई के दौरान लूणी बीसीएमओ डॉ. मोहनदान देथा, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतमसिंह सांखला, निगम उपायुक्त अय्यूब खां व कुड़ी थाना से एसआई सलीम खां सहित अन्य मौजूद थे। पास की गली में डिस्इंफेक्शन के लिए छिड़काव किया गया।
एम्स स्टाफ का भाई अंदर लिफ्ट मैन है, उसे भी एम्स संदिग्ध मान लाया गया। वहीं पोकरण निवासी पुरुष (37) मरीज संक्रमित मिला है। नागौरी गेट निवासी बालक (5), मेड़ती गेट निवासी (22) व नागौरी गेट निवासी (23) व एक और युवक रिपीट जांच में पॉजिटिव मिला। नागौरी गेट निवासी प्रवीण बानो, अब्दुल सामद, रईस अहमद को डिस्चार्ज किया गया है और क्वॉरेंटाइन भेजा गया है। पोकरण के 5 और एक बाड़मेर निवासी को संक्रामक रोग संस्थान शिफ्ट किया गया है।
ईरान से आए कोराना संक्रमित 60 में से 25 स्वस्थ
ईरान से एयरलिफ्ट करके जोधपुर व जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन सेंटर लाए गए 1036 भारतीयों में से अब तक 60 में कोरोना वायरस मिला है, जिन्हें एम्स जोधपुर और एमडीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। भर्ती रोगियो में से 9 जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद शुक्रवार को एम्स से छुट्टी दे दी गई। छुट्टी देने के बाद इन्हें सेना ने जोधपुर आर्मी पब्लिक स्कूल में बनाए नए क्वारेंटाइन सेंटर में ले जाया गया है। कोरोना संक्रमित 60 भारतीयों में से अब तक 25 जने स्वस्थ होकर वापस आर्मी कैंप में पहुंच चुके हैं। शेष का उपचार एम्स जोधपुर में किया जा रहा है। स्वस्थ होने वालों में 14 जने जोधपुर आर्मी कैंप और 11 जने जैसलमेर आर्मी कैंप के हैं। संक्रमित 60 में 32 जने जैसलमेर आर्मी कैंप से और 28 जने जोधपुर आर्मी कैंप से हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bkKB73
0 comments:
Post a Comment