जोधपुर के हाई-रिस्क जोन में छह सौ सुरक्षकर्मी 24 घंटे तैनात, थानों के अधिकारी 18 से 20 घंटे कर रहे ड्यूटी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पुलिस कमिश्नरेट के २६ पुलिस स्टेशन में से सात थाना क्षेत्र कफ्र्यूग्रस्त हैं। यानि कोरोना संक्रमण की दृष्टि से हाई रिस्क जोन भी हैं। आमजन को कोरोना से बचाने के लिए इन क्षेत्रों में पुलिस, आरएसी व होमगार्ड के छह सौ जवान तैनात कर पूरी ताकत झोंकी गई है। इनमें से थानों के कई अधिकारी १८ से २० घंटे ड्यूटी कर रहे हैं।

फैलने से रोकने को हर संभव प्रयास
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह यादव का कहना है कि कोरोना को लेकर स्थिति नियंत्रित करने के लिए कफ्र्यू लगाए गए हैं। फैलने से रोकने के लिए लोगों का घरों में रहना जरूरी है। उसी पर पुलिस पूरा प्रयास कर रही है। स्थिति को और फैलने से रोकने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक रखी है। अब यदि और क्षेत्रों में कफ्र्यू लगाया जाता है तो पुलिस को और अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। संबंधित कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में थानों से जाब्ते के अलावा पुलिस लाइन, आरएसी और होमगार्ड के डेढ़ सौ जवान तैनात किए जा चुके हैं।

तीन शिफ्ट में जवानों की ड्यूटी
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण का कहना है कि पुलिस, आरएसी व होमगार्ड को कफ्र्यूग्रस्त क्षेत्रों में निगरानी के लिए लगाया गया है। सिपाहियों व होमगार्ड को आठ-आठ घंटे की तीन पारियों में तैनात किया गया है। थाने व आरएसी के कई सिपाही आठ घंटे से अधिक ड्यूटी भी कर रहे हैं। इसके अलावा थाने में पदस्थापित हेड कांस्टेबल से निरीक्षक स्तर के जांच अधिकारियों की ड्यूटी का कोई समय निर्धारित नहीं है। देर रात तक एक-दो बजे तक ड्यूटी करने के बाद भी सुबह सात बजे ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं। दिनभर हाई-रिस्क जोन में तैनात रहना पड़ रहा है। यदि कोई संक्रमित पाया जाता है तो उसके घरवालों को क्वारंटाइन कराने के लिए ले जाए के दौरान संक्रमण का पूरा खतरा बना रहता है। हालांकि सभी मास्क लगाकर सैनेटाइज रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद हर पल खतरे से भरा है। पहले जहां घर पहुंचने पर सुकून की अनुभूति होती थी अब एक डर सा लगता है।

किन थानों से कितना जाब्ता तैनात
पुलिस स्टेशन...............जाब्ता (पुलिस स्टेशन का)
नागौरी गेट.........................३५
सदर बाजार.......................३५
सदर कोतवाली....................६०
उदयमंदिर..........................६४
प्रतापनगर..........................२५
देवनगर............................४०
कुड़ी भगतासनी...................४५
(नोट :- उपरोक्त के अलावा प्रत्येक पुलिस स्टेशन को होमगार्ड, आरएसी व पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त जाब्ता मुहैया कराया गया है।)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JL44BH
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment