सांस लेने लगी सूर्यनगरी, अप्रेल 2019 की तुलना में अप्रेल 2020 में आधा वायु प्रदूषण

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. लॉकडाउन के एक महीने में जोधपुर में वायु प्रदूषण के स्तर में बहुत बड़ा सुधार आया है। आंधियों का महीना कहे जाने वाले अप्रेल 2019 की तुलना में अप्रेल 2020 में वायु प्रदूषक आधे रह गए हैं। हवा में धूल कण, अमोनिया, नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड, नाइट्रस ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड, कार्बन मोनोक्साइड, सल्फर डाई ऑक्साइड की मात्रा हवा में कम हो गई है। फैक्ट्रियां बंद रहने और अधिकांश ट्रांसपोर्ट बंद रहने से जीवाश्म ईंधन की खपत भी 90 प्रतिशत तक कम हो गई है, जिससे वायु लगातार शुद्ध हो रही है।

50 साल बाद पृथ्वी दिवस की संकल्पना साकार
विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन 22 अप्रेल 1970 से शुरू हुआ। अब 50 साल बाद जाकर पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस मनाने की संकल्पना साकार होती नजर आई। विश्व के अन्य हिस्सों की तरह सूर्यनगरी भी ताजी सांसें ले रही है। धूल भरी हवा चलने के बावजूद शहर में वायु की गुणवत्ता अच्छी है। लोग घर की छतों व गली-मौहल्ले में दिनभर ताजी हवा महसूस कर सकते हैं।

पिछले 4 साल में अप्रेल महीने में वायु प्रदूषण का औसत स्तर

वायु प्रदूषक -------- वर्ष 2020------वर्ष 2019------वर्ष 2018-------- वर्ष 2017
नाइट्रस ऑक्साइड - 14.11 --------7.48 --------10.49 --------17.06
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड-19.06 --------40.38--------32.01--------21.33
नाइट्रोजन के ऑक्साइड - 20.77--------29.69--------25.29--------29.17
अमोनिया -------------14.65 --------30.12 --------24.39--------45.17
सल्फर डाई ऑक्साइड - 5.50 -------- 9.19 --------7.01 --------5.96
कार्बन मोनोक्इसाड ----- 0.59 --------1.31 --------0.86 --------0.62
ओजोन -------------- 39.24 --------51.15 --------54.05--------42.66
पार्टिकुलेट मैटर:10 -----94.22 --------233.85--------282.09--------158.72
पार्टिकुलेट मैटर: 2.5 ---- 47.87 --------106.55--------129.55--------92.01
(सभी डाटा माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में है।)

लॉक डाउन का असर
इस साल अप्रेल महीने में वायु का स्तर पिछले साल की तुलना में बेहतर रहा है। लॉक डाऊन के कारण वायु प्रदूषकों में गिरावट हुई है।

विक्रम सिंह, वैज्ञानिक, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eGthLG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment