क्रिएटिव वीडियो - जेके भाटी/जोधपुर. कोरोना वायरस का खौफ दिन-ब-दिन बढऩे से शहर के सत्यम डांस सेंटर के युवाओं ने डांस के माध्यम से सेव जोधपुर का संदेश दिया है। थीम संयोजक गीताजंलि सोनी, गौरी अरोड़ा व विक्की सोनी ने बताया कि देश में फैल रहे कोरोना वायरस से बचाव के लिए शहरवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक थीम पत्रिका सरोकार के तहत तैयार की गई है।
जिससे देशवासियों को इस भंयकर कोरोना वायरस से बचाव का संदेश देने की कोशिश की है। इस डांस थीम से यह संदेश देने की कोशिश की है कि कोरोना वायरस को हल्के में ना लें, इससे बचाव ही उपचार है। मास्क का उपयोग करें, समय-समय पर हाथ धोते रहें व सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। लोगो के सम्पर्क में आने से बचे। जरूरत पडऩे पर ही घर से बाहर निकलें।
इस खौफनाक वायरस से बचने के लिए स्वंय को जागरूक होने की आवश्यकता है। अपने आस-पडौस में जागरूकता फैलाएं, वह समय-समय पर सरकार की ओर से जारी एडवाईजरी का पालन करें। जिससे अपने साथ-साथ अपने परिवार व क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित रख सके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3baIHoY
0 comments:
Post a Comment