जोधपुर.
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने लेन-देन के विवाद में जनता कॉलोनी स्थित बहनोई के मकान पर हमला व गोलियां चलाने के परस्पर विरोधी मामले में रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मकान मालिक का अभी तक सुराग नहीं लग सका।
थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार प्रकरण जोलियाली निवासी भूटाराम उर्फ भूपेन्द्र बिश्नोई (२७) पुत्र भंवराराम बेनीवाल और फिटकासनी निवासी प्रकाश पुत्र बीरबलराम बाबल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में जनता कॉलोनी निवासी रमेश बिश्नोई भी आरोपी है। जो अभी तक पकड़ में नहीं आ सका है। उप निरीक्षक सलीम मोहम्मद दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि लेन-देन के विवाद में गत २८ फरवरी को कुछ वाहनों में आए लोगों ने जनता कॉलोनी निवासी रमेश बिश्नोई के मकान पर हमला किया था। फायरिंग करने के साथ ही बाहर खड़ी रमेश की एसयूवी को टक्कर मारी थी। जवाब में भी फायरिंग की गई थी। साथ ही एसयूवी से हमलावरों की बोलेरो कैम्पर को टक्कर मारी थी। फिर उसे आग लगा दी गई थी। बाद में हमलावर भाग निकले थे। पुलिस ने जानलेवा हमले के परस्पर विरोधी मामले दर्ज कर एक पक्ष से सरनाडा की ढाणी निवासी दिनेश बाबल, सुनील, हनुमानराम व भूटाराम बाबल को गिरफ्तार किया था। इनसे एक हथियार भी बरामद किया गया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aYvJul
0 comments:
Post a Comment