जोधपुर.
कोरोना वायरस के पॉजीटिव मरीज के बीते दिनों जोधपुर दौरे के बाद फैली सनसनी ने अब हेली त्योहार पर भी संकट के बादल खड़ कर दिए हैं। होली पर होने वाले ऐसे त्योहार जहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा होती है, देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं उनको रद्द करने की एडवाइजरी जिला प्रशासन ने जारी की है।
जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने पर्यटन विभाग, होटल-रेस्टारेंट संगठन के साथ गेस्ट हाउस संगठनों को यह एडवाइजरी पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 10-11 मार्च को होली उत्सव पर किसी भी तरह के बड़े आयोजन न करें। खास तौर पर जिनमें विदेशी पर्यटकों के शामिल होने का अंदेशा हो।
पारम्परिक आयोजन नहीं होंगे प्रभावित
यह एडवाइजरी ऐसे आयोजन के लिए जिनमें पर्यटकों के शामिल होने का अंदेशा है। परम्परागत गेर आयोजन पर किसी प्रकार की पाबंद नहीं रहेगी।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
जिला प्रशासन बुधवार को पूरे दिन अलर्ट मोड पर रहा। जिला कलक्टर ने सभी होटलों को विदेशी यात्रियों खासकर चीन, होंगकोंग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, जापान, इटली व नेपाल आदि देशों से आए लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री चैक करने और इनके बारे में ब्यौरा सीएमएचओ को तुरंत उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विदेश यात्रियों का शहर में आवागमन यथासंभव सीमित रखने तथा होटलों के सभी हिस्सों को 1 प्रतिशत सोडियम हाइपोक्लोराइड से नियमित रूप से कीटाणुरहति करने को कहा गया है।
दूतावास में रिपोर्टकरें इटली के सैलानी
इस बीच, इटली से आए सैलानियों को तुरंत दिल्ली स्थित इटली दूतावास को रिपोर्ट करने और दूतावास के डीसीएम पीएट्रो स्फेरा केरीनी से मोबाइल नंबर 9319236118 पर संपर्क करने को कहा गया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aweNuP
0 comments:
Post a Comment