जोधपुर कलक्टर ने फैलाई जागरूकता, जनता से अपील में कहा कोरोना को हराना है तो पार न करेंलक्ष्मण रेखा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : ओम बडग़ुर्जर/जोधपुर. जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की चेन को तोडऩा है तो आमजन को घर की दहलीज को लक्ष्मण रेखा मानना होगा। खाद्यान सामग्री, सब्जी आदि जरूरी वस्तुएं आमजन के घर तक पहुंचे, इसके लिए छोटे दुकानदारों तक को पाबंद किया जाएगा। जिससे आमजन को घर से बाहर न जाना पड़े और कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके।

ऐसी टूटेगी कोरोना की चेन
1. आमजन लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।
2. खुद सुरक्षित रहेंगे ओर उनके अपने भी सुरक्षित रह सकेंगे।
3. अब बड़े से लेकर छोटे दुकानदारों तक को पाबंद करेंगे कि वे अपने क्षेत्र में खाद्यान सामग्री आदि होम डिलवेरी करें।

लॉक डाउन से कोई समस्या आ रही है तो कॉल करें
लॉक डाउन के दौरान आमजन को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अभय कमांड सेंटर में हेल्प लाइन सेंटर स्थापित किया है। 0291-2555560 पर आमजन 24 में कभी भी अपनी समस्या बता सकते है। जिसके तुरंत समाधान की कार्रवाई की जाएगी।

एप के जरिए ही करवा सकेंगे खाद्यान सामग्री बुक
शहर में डोर टू डोर आवश्यक सामान की डिलेवरी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। सहकारी भंडार रोटेशन से शहर की कई कॉलोनियों में काम कर रहा है। जल्द ही पूरे शहर में यह व्यवस्था लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में एप लॉच किया जाएगा।

मालवाहक वाहनों को नहीं रोका जा रहा
डीसीपी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं एवं दवाईयों के मालवाहक वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। आमनज अपने निजी वाहन लेकर घर से न निकले उस पर पाबंदी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3duVAfr
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment