जोधपुर में 5 दिन में मिले 5 कोरोना संक्रमित, आइसोलेशन वार्ड का वीडियो वायरल कर बताई अव्यवस्थाएं

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर में गत रविवार से शुरू हुआ कोरोना वायरस पॉजिटिव आने का सिलसिला गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 9वां सेक्टर निवासी युवक 19 मार्च को एमबीए के एग्जाम खत्म करने के बाद अपने मित्र के साथ जोधपुर आया था। ये युवक लंदन से दुबई व दिल्ली उतरा। वहां से कैब करवाकर जोधपुर पहुंचा। इस युवक के 23 मार्च को आने का टिकट हुआ था, लेकिन कोरोना संक्रमण की जानकारी के चलते युवक पहले आ गया। वहीं इस युवक के पिता ने आते ही एमडीएम अस्पताल में उसे चैक कराया, जहां चिकित्सक ने परामर्श देकर पांच दिन बाद आने को कहा।

वहीं बुधवार को अस्पताल जाने पर युवक को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। इस युवक के साथ उसका सहपाठी जोधपुर एयरफोर्स निवासी दोस्त भी साथ आया था। उसे भी संदिग्ध मान एमडीएम अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अभी तक गनीमत है कि जोधपुर में सारे पॉजिटिव रोगियों के बाहर से आने की हिस्ट्री है। किसी भी स्थानीय बांशिदें में संक्रमण नहीं फैला है। ये लोगों के सोशियल डिस्टेंस रखने व मास्क लगाकर रखने का ही नतीजा है। मंडोर सैटेलाइट अस्पताल में भी 60 बैड का आइसोलेशन तैयार किया गया है।

माता-पिता, भाई-बहन भर्ती सहित 7 संपर्क वाले भर्ती
युवक के कोरोना पॉजिटिव आने की हिस्ट्री के बाद उसके माता-पिता, भाई-बहन व साथ आए मित्र को भी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। घर की बाई व गुढ़ा विश्नोइया के ड्राईवर को भी भर्ती कर लिया गया। जहां उनके स्वास्थ्य नमूने लिए गए। वहीं रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रोगियों को अस्पताल में रखा जाएगा। वहीं नेगेटिव आने पर सरकार के शहर के आउटर बने वैलनेस सेंटर भेजा जाएगा। एम्स युवती के परिजनों को आयुर्वेद विवि के वैलनेस सेंटर में भेजा गया है।

परिजनों ने गंदगी का वीडियो वायरल कर जताई पीड़ा
एमडीएम अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती पॉजिटिव युवक के परिजनों ने अपने भाई की सहायता से पीएम, सीएम को अव्यवस्था को लेकर टवीट कराया। वहीं अस्पताल से गंदगी का वीडियो भी परिजनों ने बनाया। जो भी वायरल हो गया। परिजनों ने पत्रिका से कहा कि गंदगी नहीं साफ हुई तो वे पूरी रात नहीं रह पाएंगे। उनका यहां बैठना दुश्वार हो गया है। परिजनों ने एमडीएम अस्पताल में चूहे नाचते का फोटो भी भेजा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WQ38n9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment