पुत्रियों को लेकर मां घर लौटी तो पुत्र फंदे पर लटका मिला

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. मण्डोर थानान्तर्गत मगरा पूंजला में बालिका विद्यालय के पीछे मकान में रविवार रात एक युवक कपड़े की रस्सी से हुक पर फंदे से लटका मिला। पुलिस को अंदेशा है कि पत्नी के अलग रहने की वजह से उसने आत्महत्या की होगी।
थानाधिकारी सीताराम खोजा के अनुसार बालिका विद्यालय के पीछे निवासी गौतम सिंह (27) पुत्र किशोरसिंह ने कपड़े की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। मां व दो बहनों के रात को घर पहुंचने पर पुत्र फंदे पर लटका मिला। उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर आई और जांच के बाद शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस का कहना है कि गौतम की मां पाली में रहने वाली दो शादीशुदा पुत्रियों को होली के उपलक्ष में लेने के लिए गई थी। पिता सांचौर में काम करते हैं। मनमुटाव के चलते पत्नी गौतम से अलग रह रही है। वह घर पर अकेला ही था। संभवत: इसी परेशानी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मां व दोनों बहनें घर लौटी तो उसे फंदे पर लटका पाया। वह इकलौता पुत्र था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IvTtdi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment