होली पर घर लौट रहे बस सवार चार यात्रियों की मौत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.

पीपाड़ थानान्तर्गत जयपुर रोड पर बिनावास पुल के पास रविवार सुबह नौ बजे राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस और ट्रक की भिड़ंत में दो महिलाओं सहित चार बस यात्रियों की मृत्यु हो गई। बीस अन्य घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा आइसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बस सवार अधिकांश यात्री होली पर घर लौट रहे थे। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बस के सडक़ के बीचोंबीच पुल से उतरना बताया जा रहा है। ट्रक सडक़ से उतरकर पलट गया। दोनों वाहनों के चालक भाग निकले।

पुलिस के अनुसार सुबह जोधपुर से अजमेर के लिए रवाना हुई बस सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से आए ट्रक से भिड़ गई। बस चालक ने बचने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक चालक साइड में आ टकराया। हादसे में चालक साइड की तरफ बैठे बस यात्री बालासती निवासी गुड्डीदेवी (३५) पत्नी जितेन्द्र, प्रतापनगर निवासी कुरैशा बानो (६३) पत्नी बरकत अहमद, उचियारड़ा निवासी पंकज (२२) पुत्र पूनाराम सीरवी और ओलवी निवासी नेताराम (२२) पुत्र तेजाराम की मृत्यु हो गई। एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में दोपहर बाद चारों शवों की शिनाख्त हुई।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ व पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडीएम महिपाल भारद्वाज व सीएमएचओ डॉ बलवंत मंडा ने एमडीएम अस्पताल में व्यवस्थाएं संभालीं।

ग्रामीण व सेना के जवान मदद को आगे आए

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों व वहां से गुजर रहे सेना के ट्रक में सवार जवानों ने मशक्कत कर हताहतों को बस से बाहर निकाला। बिनावास निवासी आइदान जाखड़ के अनुसार सैन्य ट्रक और निजी वाहनों से हताहतों को एमडीएम व बनाड़ रोड स्थित श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। चार घायल श्रीराम अस्पताल में व शेष एमडीएम अस्पताल में भर्ती हैं।

दो भाइयों समेत चार वेंटीलेटर पर
घायलों में शामिल उमेश व उसके भाई दिलीप की हालत गंभीर है। वहीं, करौली निवासी मोरध्वजसिंह व सूरजमल भी गंभीर घायल है। चारों को ट्रोमा आइसूयी में वेंटीलेटर पर रखा गया है।

घायलों के नाम
- कविता (२२) पुत्री ओमप्रकाश निवासी बाबरा (पाली)

- उमेश (20) पुत्र ओमप्रकाश रैगर निवासी रास बाबरा
- दिलीप (1८) पुत्र ओमप्रकाश निवासी रास बाबरा

- मोहनलाल (48) पुत्र नारायण निवासी मालपुरा टोंक
- मोरध्वज सिंह (45) पुत्र जगदीश सिंह निवासी करौली

- नोरती देवी (35) पत्नी कैलाश निवासी राजपूरा मसूदा ब्यावर
- सूरजमल (5) पुत्र कैलाश निवासी राजपूरा मसूदा ब्यावर

- कैलाश (३८) पुत्र धर्माराम निवासी राजपूरा मसूदा ब्यावर
- पायल (१०) पुत्री कैलाश निवासी राजपूरा मसूदा ब्यावर

- रामप्यारी (65) पत्नी बक्साराम निवासी लाम्बिया, जैतारण
- रक्षा (७) पुत्री जितेन्द्र निवासी बालासती

- करण (९) पुत्र जितेन्द्र निवासी बालासती
- जितेन्द्र (३५) पुत्र प्रहलादराम निवासी बालासती

- इशरफ (२५) पुत्र रहीमबख्श निवासी पश्चिम बंगाल
- धन्नाराम (३४) निवासी खारिया मीठापुर

- भगवतीलाल (६५) निवासी खेजड़ला
- लालचंद (६५)

- पुखराज (४०)



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TzFFVp
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment