जोधपुर शहर नगर निगम चुनाव: बजने लगे नगाड़े, सजने लगे अखाड़े

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर में उत्तर-दक्षिण नगर निगम के 160 वार्डों पर टिकट लेकर पार्षद बनने के प्रत्याशियों का जोश परवान पर है। कई प्रत्याशी टिकट की दौड़ में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखना चाहते है। कांग्रेस-भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का शुक्रवार को पूरे दिन जमावड़ा रहा।

पार्टी कार्यालयों में कार्यकर्ताओं को आवेदन फार्म भी दिए गए। कांग्रेस व भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्षद बनने के लिए करीब 500 से अधिक कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से आवेदन लिए। इन कार्यकर्ताओं को शहर के आलाकमान नेताओं के मुताबिक फार्म को भरकर निर्धारित समय में जमा करवाना होगा। वहीं टिकट लेने के लिए कई कार्यकर्ता इन दिनों बड़े नेताओं के घर के चक्कर तक निकाल रहे हैं।

कांग्रेस: शुरू किया टीमें बनाकर उम्मीदवारी फार्म का वितरण
कांग्रेस कार्यालय में इन दिनों रौनक है। नगर निगम के चुनावों की घोषणा के साथ ही कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवारी के आवेदन प्राप्त किए। जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने कार्यालय प्रबंधन की टीम का गठन कर चुनावी तैयारियों का आगाज किया। प्रवक्ता डॉ. अजय त्रिवेदी व प्रबंधन समिति के अनिल टाटिया ने बताया कि इस आशय से शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर निगम के आवेदन वितरण और जमा करने लिए शांतिलाल लिम्बा की अगुवाई में टीमें बनाई हैं। कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आवेदन लेने पहुंचे। जिला महासचिव लियाकत अली रंगरेज ने बताया कि महासचिव आनंद सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर गुर्जर, प्रीतम शर्मा, गिरीश लूणा, जगदीश पंवार, इमामुदीन भाटी, लियाकत अली रंगरेज, मदन मरवण सहित कई प्रबंधन समिति में कार्य करेंगे।

भाजपा: पार्षद उम्मीदवारी के आवेदन मण्डलों में भी उपलब्ध
भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जोधपुर में नगर निगम उत्तर व नगर निगम दक्षिण के कुल 160 वार्डों के लिए आवेदन पत्र उपलब्ध करवा दिए गए। शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा ने चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए मण्डलवार चुनाव के आवेदन पत्र नि:शुल्क उपलब्ध करवाए हैं। साथ ही जोधपुर शहर भाजपा के सरदारपुरा स्थित कार्यालय में भी आवेदन उपलब्ध करवाए हैं। भाजपा संगठन कार्यालय में भाजपा उपाध्यक्ष शिवकुमार सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष नाथूसिंह राठौड़, अचलसिंह मेड़तिया, विजय राजौरिया व सुरेश जोशी ने आवेदन पत्र वितरित किए। मण्डल अध्यक्षों को आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए गए। मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी, माधोसिंह परिहार, राकेश बागरेचा, श्यामसुन्दर गौड, नवीन वैष्णव, ताराचंद गहलोत, सुनील भाटी, ललित परवानी, मनीष परिहार सहित अनेक मण्डल अध्यक्षों को निगम चुनाव के आवेदन पत्र उपलब्ध करवाए गए।

230 ने लिए नो ड्यूज सर्टिफिकेट
नगर निगम के चुनाव घोषणा के बाद से अब तक निगम कार्यालय में २३० उम्मीदवार व व्यक्ति नगर निगम आकर अपना नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुके हैं। वहीं निगम में शुक्रवार को पूरे दिन नो ड्यूज सर्टिफिकेट लेने वालों का तांता लगा रहा। इस कार्य में निगम के रणवीर देथा, नगेन्द्रसिंह, फारूख व विजेन्द्रसिंह सहित कई कर्मचारी दिन भर लगे रहे।

नगर निगम चुनाव के लिए रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
जोधपुर. जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) प्रकाश राजपुरोहित ने नगर निगम चुनाव-2020 के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हंै। नगर निगम उत्तर के लिए रिटर्निंग अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) मदनलाल नेहरा होंगे। एडीएम(द्वितीय) महिपाल कुमार वार्ड 1 से 27, एडीएम (भूमि रूपांतरण) अंजूम ताहिर शमा वार्ड 28 से 54 तथा जिला रसद अधिकारी प्रथम राधेश्याम डेलू वार्ड 55 से 80 के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे।

इसी प्रकार नगर निगम दक्षिण के रिटर्निंग अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इन्द्रजीत यादव होंगे। एडीएम (शहर-प्रथम) वार्ड 1 से 27, पंजीयन एवं मुद्रंाक विभाग के उप महानिरीक्षक राणीदान बारहठ वार्ड 28 से 54 तथा उपखण्ड अधिकारी हनुमानसिंह वार्ड 55 से 80 के लिए सहायक रिटर्निंग होंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएल नेहरा के अनुसार नाम निर्देशन के प्रपत्र संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों से प्राप्त कर वहीं जमा करवाए जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wd6Qqw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment