जोधपुर। जिले के शेरगढ़ थानान्तर्गत सोइंतरा गांव के पास मेगा हाइवे पर गोलाई में शनिवार सुबह गलत दिशा में आए ट्रेलर के सामने से आई बोलेरो कैम्पर पर चढऩे से कैम्पर में सवार दो दम्पति व पिता-पुत्री सहित ग्यारह जनों की मौत और तीन जने घायल हो गए। मृतकों में एक नवविवाहित जोड़ा भी है। जिसकी धोक (जात) लगाने के लिए पारिवारिक सदस्य रामदेवरा जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार बाड़मेर जिले में सिवाना के समीप कनाना और बालोतरा में रहने वाले पारिवारिक सदस्य शनिवार सुबह बोलेरो कैम्पर में रामदेवरा के लिए रवाना हुए। पारिवारिक सदस्य विक्रम की शादी 27 फरवरी को सीता से हुई थी। रामदेवरा मंदिर में इनकी धोक लगानी थी।
पचपदरा से मेगा हाइवे होकर रामदेवरा जा रहे थे। शेरगढ़ थानान्तर्गत मेगा हाइवे पर सोइंतरा गांव के समीप गोलाई में पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रेलर गलत दिशा में आया और कैम्पर से भिड़ गया। ट्रेलर की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह कैम्पर के ऊपर चढ़ गया। ट्रेलर के केबिन टायरों के बीच कैम्पर फंस गई। वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चौदह व्यक्ति फंस गए।
आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर सभी को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक ग्यारह जनों की मौत हो चुकी थी।
गंभीर घायल बालोतरा निवासी अर्जुन (18) पुत्र गौतम माली व उसके भाई कमलेश और रमेश (16) पुत्र माधाराम माली को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर किया गया। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
पीएम मोदी और सीएम गहलोत ने दुख जताया
इनकी हुई मौत
- विक्रम पुत्र केवलराम माली और उसकी पत्नी सीता निवासी कनाना, सिवाना।
- कैलाश पुत्र हजारीमल माली और उसकी मासूम पुत्री निवासी गांधीपुरा, बालोतरा।
- किशोर (35) पुत्र मोहनलाल माली निवासी बालोतरा।
- डिम्पल पत्नी किशोर माली निवासी बालोतरा।
- विमला (30) पुत्री केवलराम माली निवासी बालोतरा।
- प्रीत (8) पुत्र किशोर माली निवासी बालोतरा।
- राशु (4) पुत्र किशोर माली निवासी बालोतरा।
- प्रियंका (15) पुत्री गौतम सोलंकी निवासी बालोतरा।
- जगदीश (22) पुत्र बादरमल माली निवासी कुसीप, सिवाना।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38OFOIP
0 comments:
Post a Comment