जोधपुर. रोडवेज प्रबंधन ने होलिका दहन व धुलंडी के अवसर पर दो दिन कम यात्रीभार की संभावनाओं को देखते हुए कई बसें निरस्त की है। सोमवार को होलिका दहन व मंगलवार को धुलंड़ी के त्यौहार पर यात्री भार उपलब्धता के मद्देनजर कई बसें निरस्त की गई तथा कुछ रुटोंं की सायंकालीन सेवाएं निरस्त की है। जिसमें जोधपुर से बिलाड़ा, जयपुर, उदयपुर मार्ग की सायंकालीन सेवाएं निरस्त रहेगी। सोमवार को जोधपुर से जयपुर के लिए शाम 6 से रात 9.30 बजे तक चलने वाली बसें निरस्त रहेगी।
मंगलवार को धुलंड़ी के दिन जोधपुर से तिंवरी, ओसियां, शेरगढ़, रामदेवरा, मेड़ता, सोजत, बोरून्दा, सीकर, पीपाड़, लवारी, आसोप, भोपालगढ़ सहित समस्त ग्रामीण सेवाएं बंद रहेगी व दोपहर बाद एक्सप्रेस सेवाएं शुरू की जाएगी। इस दौरान, प्रथम पारी के बुकिंग कार्यालय बंद रहेंगे। आरक्षण व पूछताछ शाखा नियमित रूप से संचालित रहेगी, जिस पर यात्रीगण समस्त प्रकार की वाहन संचालन संबंधी जानकारी ले सकेंगे। अहमदाबाद रूट की समस्त सेवाएं चालू रहेगी। प्रबंधन की ओर से निरस्त की गई सभी रूटों की बसों को बुधवार से यथावत निर्धारित समयानुसार संचालन होगा।
कल ये बसें रहेगी निरस्त
- जोधपुर से जयपुर के लिए सुबह 4.55 से दोपहर 12.45 बजे तक चलने वाली बसें।
- जोधपुर से अजमेर के लिए सुबह 6.30 से सुबह 11.15 बजे तक चलने वाली बसें।
- जोधपुर से कोटा के लिए सुबह 6.30 व 11 बजे चलने वाली बसें।
- जोधपुर से सांचोर के लिए सुबह 6.45 बजे व दोपहर 1.45 बजे चलने वाली बसें।
- जोधपुर से आबू रोड के लिए सुबह 4.45 व 7.25 बजे चलने वाली बसें।
- जोधपुर से सिरोही के लिए सुबह 6.25 व 9.45 बजे चलने वाली बसें।
- जोधपुर से उदयपुर के लिए सुबह 5.30 व 6 बजे चलने वाली बसें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/332B0yd
0 comments:
Post a Comment