कोरोना का कहर : 110 स्वास्थ्य दलों ने 11 हजार मकानों में सर्वे कर 47 लोगों की स्क्रीनिंग की, एक संदिग्ध भर्ती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की ओर से होटलों सहित प्रमुख पर्यटक स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही हैं। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देश पर चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रयास जारी हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मण्डा ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में जन जागृति, लक्षण एवं बचाव के उपाय के प्रति आमजन को सचेत करने के लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन सहित शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। वहीं रेल से यात्रा करने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों को जागरूक करने के लिए जोधपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से जागरूकता किया जा रहा है। आशा सहयोगीनी व स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जनसम्पर्क के दौरान पेम्पलेट्स वितरित कर रही है।

होटलों व पर्यटक स्थलों पर टीमों की नजर
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. प्रीतमसिंह सांखला ने बताया कि रविवार को मेहरानगढ़ फोर्ट में 1149 पर्यटकों की स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्क्रीनिंग की गई। इसमें 744 विदेशी पर्यटक शामिल थे। जोधपुर एयरपोर्ट पर 52 विदेशी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। 110 स्वास्थ्य दलों की ओर से 11901 घरों में डोर टू डोर जाकर 47,604 लोगो की स्क्रीनिंग की। इसमें 210 सर्दी-जुकाम के रोगी मिले, जिन्हें उपचार दिया गया।

ग्राम सभाओं ने बताए नुस्खे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोरोना वायरस बिमारी के रोकथाम के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इसमें आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगो को बताया कि कोरोना वायरस से घबराएं नहीं स्वयं की व दूसरों की सुरक्षा के लिए बचाव करने का संदेश दिया गया।

एमडीएम अस्पताल में कोरोना का एक और संदिग्ध भर्ती
शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में कोरोना वायरस संदिग्ध महिला को भर्ती किया गया है। इस बार संदिग्ध रोगी जोधपुर निवासी महिला है। बताया जा रहा है कि इस महिला ने जयपुर अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस पीडि़त दंपत्ति के जोधपुर में ठहरने वाली होटल में खाना खाया था। महिला को फिलहाल बुखार है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं। चिकित्सकों ने महिला को आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया है।

सैंपल अब जयपुर लैब नहीं भेजे जाएंगे
जोधपुर के डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में भी अब कोरोना वायरस के मरीजों की जांच होगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। पुणे वायरोलॉजी लैब से हरी झंडी मिलने के बाद जोधपुर में जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पूरी तैयारी डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन एक-दो दिन में कर देगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q0NAJ3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment