जोधपुर.
पीपाड़ शहर थानान्तर्गत जयपुर रोड पर बीनावास पुल के पास बस-ट्रक की भिडं़त में गंभीर घायल दो भाइयों का मथुरादास माथुर अस्पताल के ट्रोमा आइसीयू में दम टूट गया। हादसे में अब तक छह जनों की मृत्यु हो चुकी है।
थानाधिकारी प्रेमदान रतनू के अनुसार हादसे में पाली जिले के रास थानान्तर्गत बाबरा निवासी उमेश कुमार (२२) पुत्र ओमप्रकाश मौर्य व उसका भाई दिलीप (१९) गंभीर घायल हो गए थे। दोनों भाई ट्रोमा आइसीयू में वेंटीलेटर पर थे, जहां बुधवार देर रात दिलीप की मृत्यु हो गई। वहीं, उमेश कुमार का गुरुवार सुबह दम टूट गया। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजन को सौंपे। करौली निवासी मोरध्वजसिंह व ब्यावर के मसूदा में राजपुरा निवासी सूरजमल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि गत आठ मार्च की सुबह बीनावास पुल के पास जोधपुर से अजमेर जा रही राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस व ट्रक की भिड़ंत में बालासती निवासी गुड्डीदेवी (३५) पत्नी जितेन्द्र, प्रतापनगर निवासी कुरैशा बानो (६३) पत्नी बरकत अहमद, उचियारड़ा निवासी पंकज (२२) पुत्र पूनाराम सीरवी और ओलवी निवासी नेताराम (२२) पुत्र तेजाराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि अ_ारह अन्य यात्री घायल हुए थे। इनमें से उमेश व दिलीप की अब मृत्यु हुई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TJaB5B
0 comments:
Post a Comment