ट्रेन में सफर के दौरान सेनेटाइजर व मास्क लगाया, फिर भी संक्रमण से खुद को बचा नहीं पाई युवती

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भले ही आप कितनी सावधानी बरतें, लेकिन आप हर सामने वाले को कोरोना पॉजिटिव नहीं समझेंगे और उस हिसाब से बचाव नहीं करेंगे, तब तक आप में भी संक्रमण की आशंका बनी रहेगी। ये साबित हुआ है जोधपुर कोरोना वायरस की चौथी पाई गई मरीज की कहानी से। जोधपुर के पाल लिंक रोड श्याम नगर निवासी संक्रमित युवती का बड़ा व संयुक्त परिवार है। ये 25 वर्षीय युवती मुंबई में बतौर आइटी इंजीनियर कार्यरत है। जब कोरोना वायरस का भय फैला था, तब परिजनों ने इसे जोधपुर बुला लिया था। जोधपुर में इसने सूर्यनगरी एक्सप्रेस में यात्रा की। उसी कोच में पूर्व में एक परिवार से पॉजिटिव आए वृद्ध दंपती भी सवार थे।

इस युवती ने पूरी यात्रा के दौरान मास्क पहने रखा और सेनेटाइजर का बार-बार इस्तेमाल किया। सहयात्रियों से किसी प्रकार से बात नहीं की। बाथरूम आने-जाने से पहले खुद के हाथों को सेनेटाइज भी किया। इसके बाद 23 मार्च को इसकी तबीयत बिगड़ी और 24 मार्च को डॉक्टर को दिखाया और फिर भर्ती हो गई। इस युवती ने चिकित्साकर्मियों व अन्य लोगों से बातचीत में बताया कि उसने पूरी सावधानी बरती, लेकिन उसे समझ नहीं आया कि संक्रमण हुआ कैसे? संभव है कि सहयात्रियों के खांसने या छींकने के दौरान संक्रमण युवती को हुआ हो। बहरहाल, इन सभी सुरक्षाओं के मद्देनजर युवती की बर्थ के नीचे ही सीट पर लेटे कोरोना वायरस पॉजिटिव वृद्ध दंपतियों से वो खुद को नहीं बचा पाई। हालांकि फिलहाल युवती की तबीयत स्थिर है और उसका उपचार चल रहा है।

एम्स में सभी परिजनों की रिपोर्ट आई नेगेटिव
संक्रमित युवती के सभी 18 रिश्तेदारों व मित्र की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद प्रशासन व चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली। एम्स में संक्रमित युवती के सगी बहनें, चचेरे भाई-बहन, माता-पिता, अंकल-आंटी की जांच की गई थी। इन सभी को शहर के आउटर कोरेंटाइन के लिए अब आयुर्वेद विवि या अन्यत्र जगह ले जाया जाएगा। पूर्व सीएमएचओ के पुत्र को भी कोरेंटाइन सेंटर भेजा गया है। वहीं एमडीएम अस्पताल में सीएमएचओ ऑफिस झालामंड से वृद्धा, हुड़को क्वार्टर निवासी युवक, कुड़ी हाउसिंग निवासी वृद्ध, रातानाड़ा निवासी व्यक्ति, प्रतापनगर निवासी महिला, पाली रोड के युवक, नागौरी गेट से युवती, पाली रोड युवक, मधुबन से युवती, भगत की कोठी से युवक, मधुबन से युवक, कबीन नगर से वृद्ध, एनएलयू के एक स्टाफ, मधुबन निवासी 3 वर्षीय बच्ची व एक ही परिवार के एक पॉजिटिव रोगी को देख चुके चिकित्सक का कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल लिया गया है। जिनकी रिपोर्ट अब आएगी। वहीं बुधवार के दिन कुल 32 सैंपल लगे, 18 की रिपोर्ट नेगेटिव आई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2y512Fz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment