जोधपुर. चैत्र नवरात्रा प्रतिपदा को घर-घर घट स्थापना के साथ आद्यशक्ति मां दुर्गा की आराधना कर आरोग्य के लिए घट स्थापन एवं अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर नवरात्रा व्रत का संकल्प लिया गया। घरों में परिवार के सदस्यों ने मां दुर्गा से वैश्विक महामारी कोरोना से देश पर आए संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की गई। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सभी घरों के आगे लॉकडाउन रूपी लक्ष्मण रेखा के चलते मेहरानगढ़ सहित सूर्यनगरी के प्रमुख नवदुर्गा मंदिरों में दर्शनार्थी नहीं पहुंचे। आम दिनों में हजारों देशी विदेशी पर्यटकों की रेलमपेल और दर्शनार्थियों से गुलजार रहने वाला मेहरानगढ़ चामुण्डा मंदिर पहली बार सूनसान नजर आया। हर साल चैत्रीय व शारदीय नवरात्रा में पूजन करने वाले पूर्व सांसद गजसिंह अथवा उनके पारिवारिक सदस्य भी आरती में शामिल नहीं हुए। केवल पुजारी ने शृंगार कर पूजा अर्चना की।
गुर्जरगौड़ समाज ने घर-घर मनाई गौतम जयंती
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य महर्षि गौतम की जयंती पर बुधवार को घर-घर पर हर्ष और उल्लास के साथ मनाई। गौतम सभा जोधपुर संभाग के अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा ने बताया कि इस समाज के लोगों ने घर पर महर्षि गौतम की पूजा अर्चना की तथा कई घरों में इस अवसर पर यज्ञ भी किया गया। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जारी सरकारी एडवायजरी की पालना करते हुए गौतम जयंती महोत्सव रद्द कर घर-घर जयंती मनाने का आग्रह किया गया था। मंत्री दुष्यंत राणेजा ने बताया कि लॉकडाउन की पालना के तहत चौपासनी रोड स्थित जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे स्थित गौतम छात्रावास मुख्य मंदिर को बंद कर दिया गया है। समाज के लोगों ने एक-दूजे को फोन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2vMUKtu
0 comments:
Post a Comment