जेएनवीयू के नियमित विद्यार्थियों की परीक्षाएं 12 से, 85 परीक्षा केंद्र बनाए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय एवं सम्भाग के जोधपुर, पाली, जालोर, बाड़मेर, एवं जैसलमेर जिलों के सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों के बीए, बीएससी, बीएससी (गृह विज्ञान) और बीए ऑनर्स के सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेताराम बिश्नोई ने बताया कि जेएनवीयू के नियमित बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा 12 मार्च, बी.ए. द्वितीय वर्ष की 13 मार्च, बीए तृतीय वर्ष की 12 मार्च से, बीएससी/बीएससी (गृह विज्ञान) प्रथम वर्ष 14 मार्च, द्वितीय वर्ष 17 मार्च, तृतीय वर्ष की परीक्षाएं 18 मार्च से पूरे जोधपुर सम्भाग में शुरू होने जा रही है।

बीकॉम प्रथम वर्ष 16 मार्च, द्वितीय वर्ष 17 और तृतीय वर्ष 18 मार्च से परीक्षाएं शुरू होगी। इनकी विस्तार से समयसारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। प्रवेश पत्र 11 मार्च की शाम तक ऑनलाइन जारी होंगे।

85 परीक्षा केंद्र बनाए
परीक्षाओं के लिए कुल 85 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जोधपुर शहर में 14 परीक्षा केन्द्र, जोधपुर ग्रामीण मे 17 परीक्षा केन्द्र, पाली मे 12 परीक्षा केन्द्र, जालोर मे 19 परीक्षा केन्द्र, बाड़मेर मे 19 परीक्षा केन्द्र और जैसलमेर मे 4 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

कॉमर्स विषयों की समय सारणी जारी
बीकॉम आनर्स एकांटिंग, बीएफई और बीबीए की समय सारणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बैचलर ऑफ फि जीकल एजुकेशन और मास्टर ऑफ फि जीकल एजुकेशन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 14 मार्च और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होगी। इसकी समय सारणी शनिवार की शाम तक ऑनलाइन जारी कर दी जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38xNgry
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment