Women talk : गल्र्स और वीमन सैल्फ डिफैन्स करना भी सीखें

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

एम आई जाहिर / जोधपुर ( jodhpur news.crime news ) .लड़कियां हों या युवतियां, हमेशा बचाव ही करती रहेंगी क्या? ( women talk ) उन्हें आत्म रक्षा भी करना सीखना होगा। तभी समाजकंटकों में डर का माहौल पैदा होगा और बच्चियां आराम से कहीं भी आ-जा सकेंगी ( police commisionerate ) । अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, पुलिस ( Additional Deputy Commissioner of Police ) परामर्श व सहायता केंद्र ( Police counseling ) निर्मला विश्नोई ( Nirmla Vishnoi ) ने पत्रिका से एक भेंट में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जोधपुर की लड़कियों और महिलाओं को बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है। वे आराम से कहीं भी आ-जा सकती हैं। उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को तैयार करना होगा। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से इन दिनों स्कूलों में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं रातानाडा पुलिसलाइन में रोज शाम 4 से 5 बजे तक सेल्फ डिफेंस का साप्ताहिक कैम्प लगाया जा रहा है। वे हमसे आत्म रक्षा करना सीख सकती हैं।

विश्नोई ने कहा कि पुलिस कमिश्नरेट की लेडी पेट्रोलिंग यूनिट -शक्ति गु्रप शहर में गश्त कर लड़कियों और महिलाओं की मदद करने के लिए तत्पर रहती है। अगर कहीं उन्हें डर लगता है और कोई परेशान कर रहा है तो लेडी पेट्रोलिंग यूनिट -शक्ति गु्रप को फोन करें, उनकी तत्काल मदद की जाएगी। वहीं हैल्पलाइन नंबर 1090 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध है। इसके अलावा 100 नंबर पर डायल करने पर भी 1090 नंबर पर बात हो जाती है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 9530440800 महिला पुलिस शक्ति ग्रुप का हैल्पलाइन नंबर है। इस नंबर पर ऑफिस टाइम तक बात की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शक्ति गु्रप पुलिस 185 एमबी एक्ट के तहत शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों को थाना पुलिस के हवाले करती है। वहीं धारा 151 के तहत थाने की गाड़ी बुला कर बदमाश को भेजती है। वहीं 60 पुलिस एक्ट के तहत फितूर, शरारत, उत्पात व हंगामा करने पर कार्रवाई करवाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2uOkNA3
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment