होली से पहले आबकारी विभाग पर ‘लक्ष्मी’ मेहरबान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
होली से पहले ही आबकारी विभाग पर लक्ष्मी मेहरबान होने लगी है। नए वित्तीय वर्ष में शराब की दुकानों के लाइसेंस के लिए अकेले जोधपुर में ही आवेदन शुल्क से विभाग को तीस करोड़ रुपए की आय हो चुकी है। अब तक 16 हजार आवेदन पत्र जमा हुए हैं। इनमें से 9500 आवेदन पत्रों की तस्दीक हो चुकी है। राज्य सरकार ने गुरुवार को आवेदन की तिथि पांच मार्च तक बढ़ा दी। ऐसे में विभाग को आवेदन पत्रों से सत्तर-अस्सी करोड़ रुपए की आय होने की उम्मीद है।

आबकारी निरीक्षक पूजा मरोठी ने बताया कि अंग्रेजी व देसी शराब की दुकानों के लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पहले 27 फरवरी थी। अब पांच मार्च रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन अथवा ई-मित्र के जरिए आवेदन जमा हो सकेंगे। सात मार्च शाम छह बजे तक हार्ड कॉपी जमा की जाएगी। अब लॉटरी 12 मार्च को निकाली जाएगी। पूर्व में लॉटरी 7 मार्च को निकाली जानी थी।
प्रति आवेदन पत्र तीस हजार शुल्क
जिले में देसी शराब के 238 समूह हैं। जिनमें कम्पोजिट व देसी शामिल हैं। वहीं, भारत में निर्मित विदेशी मदिरा की शहर में जोधपुर में 66, बिलाड़ा व फलोदी में तीन-तीन और पीपाड़ में दो समूह के लिए आवेदन जमा होंगे। प्रत्येक आवेदन पत्र के साथ तीस हजार रुपए शुल्क नेट बैंकिंग, ई-ग्रास चालान, डीडी या ई-मित्र के माध्यम से जमा कराने होंगे। एक व्यक्ति कितने भी आवेदन जमा करा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/386UD9o
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment