बेटे की स्मैक की लत से परेशान घरवाले पड़ौस में सोने गए, यहां पीछे युवक ने उठा लिया ये बड़ा कदम

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूरसगार थानान्तर्गत रावटी में एक युवक के स्मैक की लत से घरवाले इतने परेशान हो गए कि वे सोने के लिए सोमवार मध्यरात्रि पड़ोसियों के यहां चले गए, लेकिन पीछे युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंपा।थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार मूलत: राजसमन्द जिले में कुंभलगढ़ के केलवाड़ा हाल रावटी में रॉयल्टी नाका के पास रहने वाले राजा पुत्र सलीम खान ने चारपाई की निवार से झोंपड़ी में पाइप पर फंदा लगाकर जान दी है।

ट्रक खलासी मृतक सोमवार रात दो बजे शराब व स्मैक के नशे में घर लौटा था। उसने घरवालों से गाली-गलौच की। इससे तंग और परेशान होकर घरवाले सोने के लिए पड़ोस में चले गए, जहां से वो मंगलवार सुबह घर लौटे। दरवाजे बंद मिले। बड़े पुत्र फिरोज ने ऊपर से हाथ अंदर डालकर दरवाजा खोला तो राजा फंदे पर लटका मिला।

बड़े पुत्र ने निवार काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। मृतक के पिता ने मर्ग दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मृतक स्मैक व शराब का आदी था। इसी से परेशान होकर उसने जान दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39PHqTJ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment