जोधपुर/मथानिया. मथानिया थाना पुलिस ने रिणिया गांव के खेत में मंगलवार को दबिश देकर अफीम के ३५५ पौधे जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्रसिंह के अनुसार रिणिया गांव में हीराराम जाट के खेत में अफीम की खेती होने की सूचना मिली। थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा के नेतृत्व में पुलिस ने खेत में दबिश दी, जहां प्याज क्यारियों के बीच अफीम के पौधे रोपे मिले। पुलिस के जवानों ने खेत में खड़े अफीम के 355 पौधे जब्त किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिणिया गांव निवासी हीराराम (40) पुत्र तुलछाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।
अधिकांश पौधों पर उग चुके थे डोडे
थानाधिकारी का कहना है कि आरोपी हीराराम अफीम का सेवन करता है। उसने खेत में प्याज की फसल बौ रखी है। इन पौधों के बीच अफीम के पौधे बोए हुए थे। अफीम के अधिकांश पौधों पर डोडे (फूल) उग चुके थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रिणिया गांव निवासी हीराराम (40) पुत्र तुलछाराम जाट को गिरफ्तार किया गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wwYMGF
0 comments:
Post a Comment