घर में घुस कर महिला के जेवरात लूट कर भागा आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

पीपाड़सिटी (जोधपुर). पुलिस की विशेष टीम ने बारह दिन पहले एक ढाणी में घर में घुस कर महिला के जेवरात लूट कर ले जाने के आरोपी लुटेरे को मुंबई से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।


जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल बारहठ ने बताया कि 10 फरवरी को बादर खां पुत्र आलीज खां निवासी चांद खां की ढाणी रिया सेठा ने पुलिस थाना में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी सुपा घर पर अकेली थी तभी पड़ोसी गांधी खां उर्फ फारुख खां दिन दहाड़े उसके घर में घुस कर उसकी पत्नी के सोने का हार लूट कर भाग गया।

इस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। लुटेरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें उपनिरीक्षक मगाराम, अशोक, कालुसिंह व मालाराम बाबल को शामिल किया गया।

कई स्थानों पर दबिश के बावजूद नही मिला तो तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए एवं आरोपी की दस्तयाबी के लिए उसके दोस्तो एवं रिश्तेदारों के साथ पहले जहां-जहां रहा वहां का डाटाबेस तैयार कर उसकी मौजूदगी के बारे में एवं उसके दोस्तो के बारे में सूचनाएं संकलित की गई।

प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचनाओं के आधार पर पीपाड़सिटी पुलिस थाना से एक टीम मुंबई भेजी गई।इसने आरोपी लुटेरे गांधी उर्फ फारुख खां को मीरा रोड मुम्बई से दस्तयाब किया।उसे पीपाड़सिटी लाने के बाद गहन पूछताछ करने पर उसने वारदात करना स्वीकार किया। उसे गिरफ्तार कर अनुसंधान शुरू किया हैं।

एस पी (ग्रामीण) ने थानाधिकारी प्रेमदान रतनू के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक मगाराम, कांस्टेबल अशोक कुमार , देवराज बिश्नोई, डीसीआरबी के मालाराम बाबल, कालुसिंह को पुरुस्कार देने की घोषणा की हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32hlUEK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment