कड़ी मेहनत के साथ उम्मीदों को पंख दे रहे युवा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. आज के बदलते व तकनीक के युग में हर युवा का सपना सरकारी नौकरी होता है। युवा यही चाहता है कि वो अपनी लाइफ में अच्छी अर्निंग के साथ ही सपनों को भी पूरा कर सकें। इसमें सरकारी नौकरी की तमन्ना भी युवाओं के दिलों में हर समय धडक़ती रहती है। इसी को सच करने के लिए युवा एक शहर से दूसरे शहर तक जाकर स्टडी कर रहे हैं और लक्ष्य प्राप्ति की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इन दिनो जोधपुर भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा हब बनता नजर आ रहा है। दरअसल शहर में इन दिनों युवाओं का रुख लाइब्रेरी में सेल्फ स्टडी की तरफ बढ़ रहा है। युवा कोचिंग के साथ साथ लाइब्रेरी के माध्यम से भी अपने लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हंै।

दूर दराज से आ रहे स्टूडेंट
सीए की खान व मीठी बोली के मशहूर शहर में कई नामी शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। जिनमें पढऩे के लिए सिर्फ शहर नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी युवा आ रहे हैं। शहर में कई नामी कोचिंग इंस्टीट्यूट में हजारों की संख्या में युवा कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर मंजिल की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। अजमेर से आकर रीट की तैयारी करने वाली गीता ने बताया कि यहां का शांत माहौल एवं बेहतर गुणवत्ता के शिक्षण संस्थानों के चलते इस शहर में स्टडी करने का निश्चय किया। वर्तमान में यहां कोचिंग इंस्टीट्यूट में स्टडी के साथ ही बाकी बचे समय में लाइब्रेरी में सेल्फ स्टडी कर रही हूं।

लाइब्रेरी में बढ़ रही भीड़

आजकल सेल्फ स्टडी, कोचिंग, हॉस्टल के साथ-साथ ही स्टूडेंट लाइब्रेरी में स्टडी करना ज्यादा उचित समझते हैं। स्टूडेंट का कहना है कि लाइब्रेरी में पढ़ाई का जो माहौल मिलता है , वो घर या दूसरी जगह नही मिल पाता है। कम खर्च में शांत माहौल मिलने के चलते स्टूडेंट लाइब्रेरी की तरफ कदम बढ़ा रहे है। यहां पर स्टूडेंट को करंट अफेयर से लेकर विभिन्न प्रकार की शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। जो घर पर रहकर प्राप्त कर पाना संभव नहीं। साथ ही यहां मिलने वाले शैक्षणिक माहौल के चलते भी युवा लाइब्रेरी की तरफ अट्रैक्ट हो रहे हैं।

इनका कहना है-
लाइब्रेरी में अखबार, मैगजीन सहित कई महत्वपूर्ण पुस्तकें मिल जाती हैं। यहां शोरगुल से दूर शांत स्थान व वातानुकूलित कमरे होने से पढ़ाई का माहौल बना रहता है। कई बार किसी पुस्तक या नोट्स आदि की जरूरत हो तो वो भी यहां साथियों के पास मिल जाती है। इसके साथ ही यहां पढऩे वालों से मित्रता भी हो जाती है। इन कारणों से आजकल युवा व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाइब्रेरी जाना पसंद करते हैं।

- दुर्गसिंह, छात्र, बीएड
...................

लाइब्रेरी में फ्री वाईफाई, प्रत्येक चेम्बर में लेपटॉप व मोबाइल चार्जिंग पॉइंट आदि के चलते यूट्यूब आदि पर ऑनलाइन क्लास देखने व पढऩे में सुविधा रहती है। कई लाइब्रेरी में तो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट सीरीज, अलग से नोट्स, रेस्ट रूम, विभिन्न ई लाइब्रेरी की सदस्यता आदि की सुविधा भी उपलब्ध है। घर में आमतौर पर छोटे-मोटे कामकाज के कारण पढ़ाई में व्यवधान आ जाता है। इसलिए छात्र लाइब्रेरी का रुख करते हैं।

-श्रवण सिंह, छात्र, बीए अंतिम वर्ष



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ULUoxe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment