जोधपुर की इस सडक़ पर होती थी रात को लूटपाट, अब हो गई खाली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. रेलवे स्टेशन से लेकर ओलम्पिक सर्किल तक की सडक़ अपराध का गढ़ बन गई थी। यहां फुटपाथ पर अतिक्रमण और समाज कंटकों का डेरा था। इसी सडक़ की दोनों ओर की दीवारों पर जेडीए को पेंटिंग कार्य शुरू करना था। इसीलिए नगर निगम की सतर्कता उपायुक्त सीमा हिंगोनिया के नेतृत्व में अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कार्रवाई करते हुए फुटपाथ खाली करवाया।

एएसपी हिंगोनिया ने बताया कि इस सडक़ पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें आ रही थी। यहां फुटपाथ पर सामान रख कर और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग डेरा जमाए बैठे थे। इस पर आयुक्त सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर कार्रवाई की गई। अतिक्रमण प्रभारी एम.के व्यास के नेतृत्व में टीम ने सडक़ के दोनों ओर फुटपाथ खाली करवाए। साथ ही एमजीएच अधीक्षक की शिकायत पर पिछले द्वार पर लगे सरस बूथ के अतिक्रमण को हटाया गया।

सुलभ शौचालय को बना दिया हेलमेट गोदाम

ओलम्पिक सर्किल के समीप बने सुलभ शौचालय को वहां हेलमेट का ठेला लगाने वाले ने गोदाम बना दिया। नगर निगम की टीम ने इस शौचालय से 108 हेलमेट जब्त किए हैं। साथ ही ठेला भी जब्त किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OM5kqW
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment