लूट के दो और आरोपी गिरफ्तार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
जिले की खेड़ापा थाना पुलिस ने चांदरख गांव में बोलेरो पिकअप चालक से दस हजार रुपए व मोबाइल लूट के मामले में दो और युवकों को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया। तीन अन्य आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है।

थानाधिकारी केसाराम के अनुसार प्रकरण में नांदिया खुर्द निवासी भागीरथराम पुत्र प्रकाशराम मेघवाल व जेतियावास निवासी पर्वतसिंह उर्फ प्रकाश उर्फ पप्पसा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश करने पर दो-दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। वहीं, एक अन्य आरोपी हरढाणी निवासी कल्याणसिंह भी रिमाण्ड पर है। वारदात में तीन और आरोपियों के शामिल होने का पता लगा है। जिनकी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि गत चौदह फरवरी की शाम सात बजे चांदरख में बोलेरो पिकअप चालक से मारपीट कर दस हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया गया था।
गौरतलब है कि गत चौदह फरवरी की शाम सात बजे चांदरख में बोलेरो पिकअप चालक से मारपीट कर दस हजार रुपए व मोबाइल लूट लिया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ufRru6
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment