मुख्यमंत्री ने बजट में अपने घर का कितना रखा ख्याल, इस रिपोर्ट में पढ़ें शिक्षा-चिकित्सा आदि की पूरी जानकारी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट गुरुवार को पेश किया है। इसमें उन्होंने गृहनगर का ध्यान रखते हुए कई विशेष सौगातें देते हुए घर की झोली भर दी है।

िकित्सा

-फलोदी व पीपाड़ सिटी के राजकीय अस्पतालों को जिला अस्पतालों के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा। राजकीय चिकित्सालय ओसियां में मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर की स्थापना होगी। लोहावट, बालेसर व भोपालगढ़ के राजकीय अस्पतालों में ट्रोमा सेंटर खोले जाएंगे।

-जोधपुर में कैंसर जांच के लिए पैट सीटी स्कीन मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।

-जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में पीडियाट्रिक कैथ लेब की स्थापना होगी। एमडीएम अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक के शेष फ्लोर के निर्माण के लिए ४६ करोड़ रुपए की मंजूरी। अस्पताल में 1 करोड़ रुपए की लागत से 30-30 पलंग वाले 4 नए वार्ड खुलेंगे। नया न्यूरो इंटरवेंशन लैब और 10 करोड़ की लागत से चरणबद्ध ढंग से क्षेत्रीय कैंसर सेंटर का निर्माण करवाया जाएगा।
- जोधपुर में 9 करोड़ की लागत से होम्योपैथिक कॉलेज की स्थापना होगी।
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विवि में नया पीजी महिला छात्रवास बनाया जाएगा। मौजूदा स्नातक छात्रावास का विस्तार भी होगा।

कृषि
-मथानिया में स्वतंत्र कृषि मंडी
-कृषि विवि जोधपुर के अधीन नए डेयरी प्रोद्योगिकी व कृषि अभियांत्रिकी विभाग की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान

पशुपालन
पशु चिकित्सालय रातानाडा के जर्जर भवन के पुनर्निमाण के लिए एक करोड़ रुपए मंजूर

उद्योग
-जोधपुर में राजस्थान अंतरराष्ट्रीय निर्यात एक्सपो आयोजन के लिए रीको 3 करोड़ रुपए खर्च करेगा

पेट्रोलियम
-जोधपुर में हाइड्रोकार्बन सेक्टर की विभिन्न स्किल्स में प्रशिक्षण के लिए डेडिकेटेड कौशल केंद्र की स्थापना

शिक्षा
- राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय, जोधपुर में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, छात्रावास, बैडमिंटन कोर्ट, स्वीमिंग पुल, ऑडिटोरियम आदि सुविधाओं के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा
-जोधपुर स्थित राज्य के पहले व सबसे पुराने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज को अपग्रेड कर विश्वविद्यालय स्तर की सुविधाएं प्रदान की जाएगी। इसके लिए 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

सार्वजनिक निर्माण
-क्षतिग्रस्त जोधपुर-बनाड़ व अन्य सड़कों तथा डांगियावास, गुड़ा, कांकाणी, धुंधाड़ा व समदड़ी के नवीनीकरण व जीर्णोद्धार के लिए 59 करोड़ रुपए मंजूर। (प्रदेश के ऐसे 19 चिह्नित मार्गों पर खर्च होने वाले 400 करोड़ रुपए में से सर्वाधिक जोधपुर को मिले हैं।)

परिवहन
-पीपाड़ सिटी के परिवहन कार्यालय को जिला परिवहन कार्यलय के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा।

नगरीय विकास
-जोधपुर के भोपालगढ़ में नगर पालिका की स्थापना
-जोधपुर में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के लिए बड़े ऑडिटोरियम की स्थापना की डीपीआर बनाने के लिए एक करोड़ रुपए
-सीवर ब्लॉकेज की समस्या के निवारण के लिए जोधपुर नगर निगम के लिए दो करोड़ की लागत से सुपर सकर मशीन खरीद को मंजूरी
-जोजरी नदी में साल भर उपचारिच पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तीन नए एसटीपी स्थापित होंगे

कला एवं संस्कृति
-प्रदेश के 22 स्मारकों के पुनरुद्धार की योजना में जोधपुर भी शामिल
-जोधपुर के जयनारायण व्यास टाउन हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 5 करोड़ रुपए मंजूर

वन एव पर्यावरण
-जोधपुर के खेजड़ली में वृक्ष रक्षा के लिए बलिदान करने वाली अमृता देवी को समर्पित शहीद स्मारक के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए मंजूर

गृह
आपराधिक प्रकरणों में जयपुर के बाद अब जोधपुर में भी डीएनए टेस्ट की सुविधा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उपलब्ध होगी।

न्याय प्रशासन
-जोधपुर के बिलाड़ा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PbITvz
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment