मासूम को छीनने से रोका तो पत्नी को दे दिया तीन तलाक

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. तीन तलाक भले ही काननून असंवैधानिक हो, लेकिन बागर चौक में एक व्यक्ति ने मारपीट करने के बाद पत्नी को तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर संबंध तोड़ लिए। पीडि़ता की शिकायत पर सदर कोतवाली थाना पुलिस ने पति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब पीडि़ता ने महिला थाना (पूर्व) में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार बागर चौक निवासी सुल्ताना पत्नी अब्दुल सत्तार ने किला रोड पर मोती कुण्ड नया तालाब निवासी पति अब्दुल सत्तार पुत्र अब्दुल गफार के खिलाफ प्रताडऩा, मारपीट व मुस्लिम विवाह अधिनियम 2019 की धाराओं में मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि आरोपी ने बीस-पच्चीस दिन पहले रात दस बजे घर आकर नींद में सो रहे दो-ढाई वर्षीय पुत्र को छीनने का प्रयास किया। पत्नी ने टोका तो मारपीट शुरू कर दी। उसकेबाल भी खींचकर नीचे गिराकर दिया। बाद में वह तीन बार तलाक-तलाक-तलाक कहकर घर से निकल गया।
डरी-सहमी महिला ने सदर कोतवाली थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। एफआइआर दर्ज नहीं की। आरोपी पर अब महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39gqFk7
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment