शिक्षक की फेसबुक हैक कर मित्र से वसूले रुपए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. डांगियावास थानान्तर्गत पालासनी गांव में एक शिक्षक की फेसबुक आइडी हैक करने के बाद बीमारी के नाम पर एक मित्र से पैंतीस सौ रुपए वसूल लिए गए। डांगियावास थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार पालासनी निवासी शिक्षक ओमाराम पुत्र भींयाराम की फेसबुक आइडी गत दिनों किसी ने हैक कर ली। फिर मित्रों को संदेश भेजने शुरू किए कि ओमाराम बीमार है और रुपए की आवश्यकता है। इस संदेश के झांसे में आकर एक मित्र धर्माराम ने संदेश में बताए खाते में पैंतीस सौ रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में ओमाराम को पता लगा तो वह थाने पहुंचा और धोखाधड़ी व आइटी एक्ट में मामला दर्ज कराया।

ठगी के नित नए तरीके
आधुनिक युग में साइबर क्रिमिनल्स ने ठगी के नए तरीके इजाद कर लिए हैं। फ्रॉड गैंग नित नए तरीकों से लोगों को चूना लगा रही है। आए दिन लोगों के साथ ठगी की एेसी वारदातें हो रही है। गत चा-पांच माह में साइबर क्राइम के एेसे मामलों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। पुलिस के अनुसार सावधान व सचेत रहकर ही इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OBdP8e
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment