जोधपुर.
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से संचालित चाइल्ड लाइन संस्थान की सजगता से कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-६ में एक बाल विवाह नहीं हो पाया। कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने किशोरी के पिता व अन्य को बाल विवाह न करने को पाबंद कराया।
थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार केबीएचबी सेक्टर ६ के एक मकान में दो बाल विवाह होने की सूचना मिली। चाइल्ड लाइन संस्थान के दिनेशराज के साथ पुलिस सोमवार देर रात मौके पर पहुंची, जहां दो विवाह समारोह चल रहा था। टेन्ट व लाइटें लगे हुए थे। महिलाओं का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस को देख घरवालों के साथ ही मेहमान चौंक गए।
पुलिस ने जांच शुरू की तो दो में से एक युवती के बालिग होने की पुष्टि हुई। जबकि दूसरी नाबालिग निकली। उसे बालिग होने में दो माह शेष थे। पुलिस व चाइल्ड लाइन ने किशोरी से बात की तो उसने नाबालिग होने की पुष्टि कर दी। दोनों बारातें बिलाड़ा से आने वाली थी।
तब पुलिस ने किशोरी के पिता व समारोह में आए शामियाने और हलवाई आदि का कार्य करने वालों को लिखित में नोटिस देकर बाल विवाह न करने को पाबंद कराया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PqpVkX
0 comments:
Post a Comment