मंडी यार्ड से गायब हुआ 3700 बोरी मूंग, मैनेजर सस्पेंड

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर क्रय-विक्रय सहकारी समिति में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए मूंग में से 3700 बोरी मूंग गायब हो गया। भौतिक सत्यापन में यह बात साबित होने पर सहकारिता विभाग ने समिति के प्रबंधक प्रेमसिंह चौधरी को निलंबित कर दिया। मंूग खरीद करने वाली ठेकेदार फर्म को ब्लैक लिस्ट करने और उसका भुगतान रोकने के भी आदेश दिए गए हैं।
जोधपुर में किसानों से मूंग खरीद में घोटाला सामने आने के बाद जोधपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति की ओर से बासनी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इसके बाद सहकारिता के रजिस्ट्रार ने जोधपुर के उप रजिस्ट्रार राकेश पुरोहित को मूंग खरीद के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए गए। पुरोहित के निर्देश पर विभाग के इंस्पेक्टर्स ने मौके पर जांच की, जिसमें से करीब 3700 क्विंटल मूंग कम पाया गया। मूंग खरीद में लापरवाही बरतने पर समिति मैनेजर चौधरी को निलंबित कर दिया गया। सहायक रजिस्ट्रार सुनील वीरभान को समिति मैनेजर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

खराब मंूग की होगी नीलामी

जोधपुर क्रय विक्रय सहकारी समिति ने निर्धारित लक्ष्य के मुताबिक 94 हजार क्विंटल मूंग की खरीद की। इसमें खराब गुणवत्ता का कई क्विंटल मूंग भी था। छोटा दाना, काला व धब्बेदार मूंग राज्य भण्डारण निगम (वेयर हाउस) ने लेने से इनकार कर दिया। सहकारिता विभाग अब खराब गुणवत्ता वाले मूंग की नीलामी कराएगा। समिति ने किसानों से यह मंूग 7050 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा था जो अब 5 से 6 हजार रुपए प्रति क्विंटल में बिकने की संभावना है।

इनका कहना है...

भौतिक सत्यापन में मंडी यार्ड में कई क्विंटल मूंग कम पाया गया। जयपुर स्थित रजिस्ट्रार ने जोधपुर सहकारी क्रय विक्रय समिति के मैनेजर को सस्पेंड कर दिया।
राकेश पुरोहित, उप रजिस्ट्रार (सहकारी समितियां), जोधपुर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3a5RMPu
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment