jnvu new vc-- कर्मस्थली को वंदन कर प्रो त्रिवेदी ने संभाला जेएनवीयू कुलपति का पदभार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।
आखिर लंबे समय के बाद जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति मिल गया है। नियुक्ति होने के बाद शनिवार को नए कुलपति डॉ प्रवीणचंद्र त्रिवेदी ने कर्मस्थली को वंदन कर पदभार संभाला। प्रो त्रिवेदी ने कार्यवाहक कुलपति प्रो बीआर चौधरी से कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद प्रोफेसर त्रिवेदी ने कहा कि विवि की बिगड़ी आर्थिक व्यवस्था को पटरी पर लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही विवि में होने वाले सभी प्रकार के कार्य नियम एवं कायदों के अनुरूप ही होंगे। उन्होंने कहा कि छात्र, शिक्षक व कर्मचारी विश्वविद्यालय के तीन स्तम्भ है। इन तीनों की समस्याओं का निस्तारण प्रमुखता से करेंगे व विवि में शैक्षणिक माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। विवि कर्मचारी व शिक्षकों की वेतन संबंधी आ रही समस्याओं को स्थाई रूप से सुलझाना व डिजिटलाइजेशन करने के साथ परीक्षाओं को समय पर आयोजित कर उनके परिणाम को समय पर जारी करना अन्य प्रमुख प्राथमिकताएं रहेगी।
----
शिक्षक घोटाला भर्ती जांच कमेटी की सदस्यता छोडेंगे
प्रो त्रिवेदी ने कहा कि जेएनवीयू में शिक्षक भर्ती घोटाले 20112-13 की जांच समिति में सदस्य था लेकिन अब विवि के कुलपति बन जाने के बाद इस समिति से अपनी सदस्यता को छोडूंगा। इसके लिए सरकार को पत्र लिख चुका हूं।
-------
गोरखपुर विवि में ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की
प्रो त्रिवेदी गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके है। उन्होंने बताया कि उनसे पहले 11 वर्ष तक किसी कुलपति ने गोरखपुर विवि का टर्म पूरा नहीं किया था। प्रो त्रिवेदी गोरखपुर विवि में आवेदन भरने, पारदर्शिता लाने सहित अन्य औपचारिकताओं के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विवि के काम में पारदर्शिता बरती जाएगी। गोरखपुर विवि का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने गोरखपुर में 4 करोड़ का घपला पकड़ा। और 11 वर्ष से काम कर रहे 140 लेक्चरर्स को घर भेजा।
----
देश के बेस्ट साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित
जेएनवीयू के नए कुलपति प्रो प्रवीणचंद्र त्रिवेदी 170 पुस्तकें लिख चुके हैं। इसके अलावा उच्च स्तरीय पत्रिकाओं में 350 से अधिक शोध प्रकाशित हो चुके है। प्रोण् प्रवीण चंद्र त्रिवेदी बांसवाड़ा मूल के हैं। उनका बचपन बांसवाड़ा के नगरवाड़ा में ही गुजरा है। उन्होंने 40 साल तक राजस्थान विवि वनस्पति शास्त्र विभाग में प्रोफेसर विभागाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्ष 2014 में इंडियन साइंस कांग्रेस की ओर से देश के बेस्ट साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।
-----------
शिक्षक व कर्मचारी संघ ने स्वागत किया
इससे पहले प्रो त्रिवेदी का शनिवार सुबह जोधपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया। पदभार संभालने के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी संघ ने प्रोफेसर त्रिवेदी का स्वागत किया। इस मौके पर कुलसचिव चंचल वर्मा, वित्त नियंत्रक अभिमन्यू, परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेताराम बिश्नोई के साथ विवि के विभिन्न संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, निदेशक, विभागों के सहायक कुलसचिव, अधिकारीगण, शिक्षकगण, शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मचारीगण, विद्यार्थियों व शोधार्थियों ने माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/364Vjeg
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment