JNVU Alert: विवि की परीक्षाओं की तिथियां घोषित, स्टूडेंट्स रहें तैयार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ने सोमवार को स्वयंपाठी और नियमित परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी। स्वयंपाठी परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होगी, जबकि नियमित परीक्षाएं 12 मार्च से प्रारंभ होगी। यह परीक्षा कार्यक्रम जोधपुर जिले के अलावा संभाग के पाली, जालोर, बाड़मेर और जैसलमेर जिले के कॉलेजों पर भी लागू होगा।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. जेताराम बिश्नोई के बताया कि बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और तृतीय वर्ष के कुछ चुनिन्दा विषयों मसलन् अनिवार्य हिन्दी, अनिवार्य अंग्रेजी, पर्यावरण, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र तथा हिन्दी साहित्य की परीक्षाएं 13 फ रवरी से शुरू होना प्रस्तावित है। शेष विषयों की परीक्षाएं नियमित परीक्षार्थियों के साथ होगी। इसकी विस्तार से प्रश्नपत्रवार समय सारणी ऑनलाइन शीघ्र जारी कर दी जाएगी। परीक्षा के प्रवेश पत्र 5 फ रवरी की शाम तक ऑनलाइन जारी होंगे। नियमित विद्यार्थियों का परीक्षा कार्यक्रम फ रवरी माह में ऑनलाइन जारी होगी।

जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा आवेदन की हार्ड कॉपी संबधित संकाय/महाविद्यालय में जमा करवाई है उन्हीं परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रो. विश्नोई ने बताया कि यदि किसी परीक्षार्थी को कोई समस्या हो तो वह इस सम्बन्ध में सहायक कुलसचिव, परीक्षा शाखा से सम्पर्क कर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37xI3QC
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment