सर्दी में श्रीगंगानगर में आधा इंच बारिश, बहे बाळे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रदेश के अधिकांश हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को घने बादलों की आवाजाही बनी रही। श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात हुई। श्रीगंगानगर में 15.4 मिलीमीटर बारिश मापी गई। माउंट आबू 3 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सर्वाधिक ठण्डा स्थान रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी बादलों की हल्की आवाजाही होगी लेकिन धूप निकल आएगी। मौसम बुधवार से साफ होने लगेगा, इसके बाद अगले तीन चार दिनों तक कोहरा पडऩे की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के उत्तरी हिस्से में बर्फबारी हुई है, जिसके कारण सप्ताहांत में मैदानी इलाकों में जाड़ा तेज होने का पूर्वानुमान है।

सूर्य नगरी में बीती रात से ही बादलों की रेलमपेल शुरू हो गई। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। बादलों की आवाजाही के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। दिनभर बादलों का जमघट लगा रहा। बादलों के बीच से कई बार हल्की धूप भी निकली, लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। फलौदी में पारा 11 डिग्री रहा। वहां भी बादल छाए रहे। जैसलमेर में पारा 9.6, बाड़मेर में 10.9, बीकानेर में 14, चूरू में 13 से गंगानगर में 9.4, पिलानी में 11.2, अजमेर में 10.5, सीकर 10.5 और अलवर में 6.2 डिग्री मापा गया



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sSMQgD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment