अरविंद सिंह राजपुरोहित/जोधपुर. फिल्मों की ग्लैमर दुनिया देखकर कई युवाओं का सपना भी इस फील्ड में आने का होता है। हर कोई टीवी सीरियल की दुनिया में नाम कमाना चाहता है, लेकिन यह दुनिया इतनी आसान भी नहीं है। कई सारी मुश्किलों, लम्बे संघर्षों एवं काबिलियत के बल पर ही रोल मिल पाता है। फिल्मों या टीवी शो में ऑडिशन देते समय कॉंफिडेंस के साथ ही एक्टिंग पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। आपका टैलेंट एवं सोर्स ही सही काम दिला सकते हैं। यह कहना है एक्टर प्रवीण राजवीर का। जोधपुर के रहने वाले प्रवीण कई सीरियल्स एवं फिल्मों में शॉर्ट रोल कर चुके हैं। प्रवीण मॉडलिंग इवेंट में जजेज के तौर पर पार्टिशिपेट करने के लिए जोधपुर आए हुए हैं। इस दौरान पत्रिका प्लस के साथ अनुभव साझा किए।
अजय देवगन के साथ किया काम
प्रवीण ने बताया कि मुम्बई में रहकर सोर्स बनाए। ऑडिशन भी दिए। इसके बाद साउथ एवं हिंदी मूवी, सीरियल के लिए काम मिलने लगा। फिल्म बादशाहो में अजय देवगन, इलियाना जैसे कलाकारों के साथ काम किया। इसमें इलियाना के बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई। इसके अलावा विद्युत जामवाल, सुधीर मिश्रा, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता सहित कई कलाकारों के साथ भी काम कर चुके हैं। गैंगस्टर 3, साउथ सुपरस्टार विजय, नित्यानंद के साथ विजय 61, स्वामी 2 सहित कई मूवी में काम कर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38wRHmX
0 comments:
Post a Comment