टिड्डियों ने इन गांवों में मचाया तांडव

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

धुंधाड़ा (जोधपुर). क्षेत्र के भाचरना व धवा गांव के पास टिड्डी दल ने पड़ाव डालने से किसानों की नींद उड़ गई है। मौके पर पहुंची कृषि विभाग की टीम ने अपने साथ लाए संसाधनों से टिड्डी दल को मारने का प्रयास किया लेकिन लाखों टिड्डी के आगे प्रशासन भी बेबस दिखाई दिया।
क्षेत्र के भाचरना, भाकरी, दूदिया व धवा क्षेत्र में सोमवार रात को टिड्डी दल के पड़ाव डालने की सूचना पर रात में ही कृषि विभाग की टीम पहुंच गई तथा दवा का छिड़काव के लिए सुबह का इंतजार करने लगे। मंगलवार सुबह डेयरी अध्यक्ष रामलाल विश्नोई, उपखंड अधिकारी गोपाल परिहार, तहसीलदार नारायणलाल सुथार, कृषि विभाग के उपनिदेशक केपी गुर्जर, सहायक कृषि अधिकारी झूमरराम टिड्डी दल पर स्पे्र के लिए पहुंच गए।

कम पड़े संसाधन
सुबह टिड्डी दल के पड़ाव स्थल पर छिड़काव शुरू किया गया। इसके लिए तीन दमकलों, ट्रैक्टर के जुगाड़ व एक पिकअप पर लगी मशीन से स्प्रे शुरू किया गया। पेड़-पौधों, खेतों की बाड़ व जमीन के साथ फसलों पर भारी मात्रा में टिड्डी दल होने के कारण सभी स्थानों पर स्प्रे नहीं हो सका, इसके लिए सभी संशाधन भी कम पड़ गए।

विधायक पहुंचे मौके पर
सूचना मिलने पर विधायक महेंद्रसिंह विश्नोई टिड्डी दल के पड़ाव स्थल पर पहुंचे तथा मौके का जायजा लेकर अधिकारियों को टिड्डी दल के खात्मे को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने किसानों को हुए नुकसान का सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक जोगाराम पटेल भी मौके पर पहुंचे तथा किसानों के साथ खेतों में टिड्डियों को उड़ाते नजर आए। पूर्व विधायक शैलाराम सारण भी मौके पर पहुंचे।

किसानों ने लगाए आरोप
पूर्व जिला परिषद सदस्य चेनाराम पटेल व लादूराम सहित कई किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से टिड्डियों को मारने के लिए जिस पेस्टीसाइड का स्पे्र किया जा रहा है, वह बेअसर साबित हो रहा है। यह पेस्टीसाइड या तो अवधिपार है या फिर कम मात्रा में उपयोग में लिए जाने के कारण इसके छिड़काव से एक भी टिड्डी नहीं मर रही हैं।

पेस्टीसाइड स्प्रे बाद में दिखाता है असर

कृषि विभाग के उपनिदेशक केपी गुर्जर ने बताया कि पेस्टीसाइड स्प्रे पूरी तरह कारगर हैं। यह छिड़काव के कई घंटों बाद अपना असर दिखाता हैं। टिड्डियां उड़ान भरने के बाद आकाश में उड़ते हुए मरेगी।

टिड्डी दल ने मंगलवार रात को यहां डाला डेरा
नायब तहसीलदार रवि शेखर चौधरी ने बताया कि टिड्डी दल ने मंगलवार रता भांडुकला, लूणावास चारणां, खाटावास क्षेत्र में डेरा डाल दिया। उन्होंने बताया कि टिड्डी नियंत्रण के लिए भांडू कला में उपखंड अधिकारी सहित अनेक अधिकारी रात में ही पहुंच गए, ताकि सुबह टिड्डी पर स्प्रे किया जा सके।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/305mcgP
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment