जोधपुर. शहर से सटे पाबूपुरा विनायकिया स्थित नगर निगम के सीवरेज फार्म तक पैंथर पहुंचने की खबर से दहशत फैल गई।
क्षेत्रवासियों की सूचना पर मंगलवार शाम करीब ४ बजे वन विभाग के उपवन संरक्षक (वन्यजीव) महेश चौधरी ने टीम को मौके पर भेजा। वन्यजीव चिकित्सक डॉ. श्रवणसिंह के नेतृत्व में पगमार्क विशेषज्ञ बंशीलाल सांखला व मनोहरसिंह मौके पर पहुंचे और ताजा पगमार्क देखने के बाद पैंथर के आसपास होने की आशंका जताई। रेस्क्यू टीम ने पैंथर को पकडऩे के लिए मौके पर पिंजरा रखा है। डॉ. सिंह ने बताया कि पगमार्क स्पष्ट तौर पर नर पैंथर के नजर आने के बाद टीम को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वर्ष 2011 में भी एक पैंथर इसी क्षेत्र में आया था। शहर से सटे पाबूपुरा विनायकिया क्षेत्र में पैंथर पहुंचने की खबर से क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। देर रात समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम को पैंथर का सुराग नहीं लग पाया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2R0VDFE
0 comments:
Post a Comment