जोधपुर.
सदर बाजार थानान्तर्गत बाइजी का तालाब के पास पैदल जा रहे एक ज्वैलर के जैकेट की जेब से दो युवकों ने मोबाइल लूट पैदल ही भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी स्मैक के आदी हैं और नशे के लिए लूट की थी।
थानाधिकारी पाना चौधरी के अनुसार मोती चौक में फरासों का बंगला निवासी ज्वैलर सुबोध जालोरा पुत्र राधेश्याम सोनी गत २८ जनवरी की दोपहर पौने दो बजे पल्लव के साथ पैदल ही घोड़ों का चौक से बाइजी का तालाब की तरफ जा रहा था। रास्ते में सामने से दो युवक पास आए। एक युवक ने सुबोध की जैकेट की जेब में झपट्टा मारा और वहां रखा कीमती मोबाइल लूटकर भाग निकले। ज्वैलर व पल्लव ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ सके। लूट का मामला दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तलाश शुरू की।
हेड कांस्टेबल गणपतसिंह, ओमाराम, कांस्टेबल रोहिताश कुमार, आशाराम, लाधुराम व हरिराम ने मूलत: नागौर में दिल्ली दरवाजे के पास हाल शिप हाउस की भारत कॉलोनी निवासी मोहम्मद अशफाक पुत्र मजीद खान व घोड़ों का चौक में वाल्मिकी बस्ती निवासी सुधीर उर्फ अजय पुत्र सुनील कुमार वाल्मिकी को गिरफ्तार किया। लूट का मोबाइल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि आरोपी स्मैक के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए राह चलते लोगों से मोबाइल व अन्य सामग्री लूटते हैं। जिन्हें औने-पौने दाम में बेच देते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/319B6TR
0 comments:
Post a Comment