फर्जी दस्तावेज से 39 वाहन फाइनेंस, 3.40 करोड़ का नुकसान

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
एसओजी ने फर्जी दस्तावेज से वाहन फाइनेंस कराने वाली गैंग का पर्दाफाश कर कर जोधपुर के पीपाड़ से पांच युवकों को गिरफ्तार कर 14 वाहन जब्त किए हैं। गैंग ने 39 वाहन फाइनेंस कराए और खुर्द-बुर्द कर फाइनेंस कंपनी को 3.4 करोड़ रुपए की चपत लगा दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) अनिल पालीवाल ने बताया कि भीलवाड़ा जिले के सुभाषनगर थाने में गत वर्ष 13 मई को दर्ज धोखाधड़ी के मामले में बोरूंदा में इंदावड़ निवासी इस्लामुद्दीन (38) पुत्र समशुद्दीन, पीपाड़ शहर थानान्तग्रत खांगटा निवासी चांद मोहम्मद (28) पुत्र हनीफ, अनवर अली (27) पुत्र ईसुब, कोसाना निवासी इंसाफ (30) पुत्र मोहम्मद हुसैन और साथीन निवासी अब्दुल करीम (25) पुत्र अब्दुल हमीद को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमाण्ड पर लिया है।
आरसी पर फर्जी-नाम पते और फोटो

कोसाना निवासी युसुफ पुत्र सुलेमान जयपुर-भीलवाड़ा से गाड़ी लाता है और जोधपुर, मेड़ता शहर, पाली, गोटन व अन्य जगह बेचता है। वह वाहन को प्रथम आरसी होल्डर से खरीदने वालों के नाम ट्रांसफर कराने की गारंटी लेता है। जो वाहन खुर्द-बुर्द हुए वो महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंस कम्पनी से फाइनेंस थे। कम्पनी के एग्रीमेंट फॉर्म पर इस्लामुद्दीन, चांद मोहम्मद, अनवर अली, इंसाफ व अब्दुल करीम के फोटो लगे थे, लेकिन आरसी पर नाम-पते फर्जी थे। इन्होंने भीलवाड़ा निवासी बन फर्जी दस्तावेज से वाहन फाइनेंस कराने के बाद फर्जी एनओसी से आरसी ट्रांसफर करा लेते थे। इस्लामुद्दीन के नाम कोई वाहन नहीं है, लेकिन वह खुद के नाम बेचाननामा कर वाहन बेचता था।

भीलवाड़ा में 2.71 करोड़ व जयपुर में 69 लाख का नुकसान
महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा फाइनेंस सर्विस लिमिटेड के भीलवाड़ा क्षेत्रीय प्रबंधक प्रमोद शर्मा ने गत 13 मई को सुभाष नगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इसमें कम्पनी के सेल्स एक्जिक्यूटिव अनिल कुमार पाण्ड्या, केशव कुशवाह व चंद्रभान बैंसला पर फर्जी पेन व आधार कार्ड के साथ ही अन्य दस्तावेजों से 30 वाहन खुर्द-बुर्द कर 2.71 करोड़ रुपए की हानि पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। जबकि कम्पनी के जयपुर एरिया बिजनेस मैनेजर सिद्धार्थ जैन ने सांगानेर थाने में कम्पनी के एक्जिक्यूटिव अमित शर्मा व अन्य के खिलाफ नौ वाहन खुर्द-बुर्द कर 69 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज करा रखा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2S2kqcD
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment