कोच्ची में जैसे बहुमंजिला इमारतें ढहाई, जोधपुर में उसके विपरित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
एक ओर जहां कोच्ची शहर में अवैध बहुमंजिला इमारत को ढहा कर एक मिसाल पेश की गई, वहीं जोधपुर शहर में अब जेडीए ने ऐसी इमारतों को चिह्नित कर एक बार फिर नोटिस देने की औपचारिकता पूरी कर ली है।

जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाते हुए अवैध रूप से अवरूद्ध किए गए सडक़ भाग को यातायात के लिए सुगम करवाया। प्राधिकरण के प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि ग्राम नान्दड़ी खसरा संख्या 23 में कृषि भूमि पर लगभग 50 फीट गुना 50 में अवैध रूप से आरा मशीन लगाकर पत्थर कटिंग के व्यवसाय का संचालन किया जा रहा था। मौके पर पत्थर कटिंग के अवैध व्यवसाय को बंद करवाते हुए संचालक को सख्त हिदायत दी गई। जोन पश्चिम और दक्षिण में तीन-तीन इमारतों को नोटिस जारी किए गए। इन इमारतों ने पार्र्किंग की जमीन पर उद्यान व अन्य निर्माण कर दिए हैं। जिन्हें अनुमोदित मानचित्र के अनुसार निर्माण के लिए नोटिस जारी किए गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2stImNy
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment