पुलिस और अधिकारी देखते रहे, झोलाछाप भाग गया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जोधपुर शहर व आसपास गांवों में झोलाछाप चिकित्सक इंसानी जिंदगियों के साथ खिलवाड़ कर रहे है। धवा में मेडिकल स्टोर व क्लिनिक पर कार्रवाई करने के दौरान झोलाछाप मौके से फरार हो गया। इस दौरान झंवर पुलिस टीम व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। ये झोलाछाप पूर्व में भी जेल जाकर आ चुका है।
सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा के निर्देश पर मंगलवार को डिप्टी सीएमएचओ डॉ. प्रीतम सिंह सांखला, औषधि निरीक्षक पंकज गहलोत व आशीष गज्जा की टीम ने लूणी ब्लॉक के धवा गांव में संचालित बालाजी मेडिकल व प्रोविजन स्टोर पर दबिश दी। टीम को शिकायत के आधार पर मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पर अवैध रूप से प्रैक्टिस कर रहे दिलीप सोलंकी के पास किसी प्रकार की डिग्री नहीं मिली। झोलाछाप दस्तावेज का बहाना बनाकर मौके से फ रार हो गया। डिप्टी सीएमएचओ सांखला के अनुसार इससे पहले बाहर की तरफ भागने के दौरान टीम ने उसे रोक लिया। वहीं ये मेडिकल स्टोर के अंदर एक घर की तरफ गेट खुल रहा था। यहां से अंदर की तरफ घुस झोलाछाप फरार हो गया। अंदर महिलाएं होने के कारण टीम अंदर प्रवेश करने से झिझक गई। इस दौरान झंवर पुलिस बाहर गेट पर खड़ी थी। झंवर थाना अंतर्गत धवां गांव की श्री बालाजी मेडिकल एंड प्रोविजन स्टोर पर मरीजों का अवैध रूप से इलाज करने वाला झोलाछाप पहले भी मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत होने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आकर फि र से वही कार्य करने में लग गया। साथ ही मेडिकल स्टोर से

औषधि निरीक्षक ने औषधि नियंत्रण एक्ट के तहत भी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की सूचना झंवर थाने में दी गई। इसके खिलाफ संपर्क पोर्टल व विभाग में भी रिर्टन में शिकायत आई हुई। उसी आधार पर टीम ने दबिश दी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/384r8oV
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment