मोदी के बाद अमित शाह ने कुछ एेसे जोड़ा मारवाड़ से रिश्ता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पैटर्न पर ही गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी सभा की शुरुआत की। इससे पहले जब दो बार मोदी जोधपुर में चुनावी सभाएं लेने आए तो शुरुआत मारवाड़ की अपणायत और महापुरुषों को याद करते हुए की थी। इसी पैटर्न पर शाह ने भी आदर्श विद्या मंदिर के केशव परिसर में सभा की शुरुआत की। मारवाड़ की वीर भूमि को हाथ जोड़ते नमन किया, बोले- यह वह भूमि है जो देश के दुश्मनों के सामने नहीं झुकी। वीर दुर्गादास राठौड़ देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। राजस्थान की धरा को महाराणा प्रताप, मीरा बाई, पन्नाधाय की बताया। भामाशाह, पाबूजी, वीर तेजाजी, खेतेश्वर महाराज और अमृता देवी को भी याद किया। नागरिकता अधिनियम के समर्थन की अपील की। भाजपा की सीएए पर आगामी दिनों की व्यूहरचना बताई। समग्र विपक्ष को निशाना बनाया और गुमराह करने का आरोप लगाया। .........................
शाह के 10 पावर पंच

1. नागरिकता संशोधन कानून - इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है, लेने का नहीं। पहले धर्म के आधार पर कांग्रेस ने देश को बांटा। जब पड़ौसी देशों में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं, तो उन्हीं के लिए संशोधन किया।
2. शरणार्थियों से सहानुभूति -शरणार्थियों का पूरा अधिकार देश में। जो विरोध कर रहे हैं वह दलित विरोधी व शरणार्थी विरोधी हैं। उनकी किसी ने चिंता नहीं की, 56 इंच वाला मोदी आया और उनकी बात सुनी।

3. अल्पसंख्यक मुद्दा - पाकिस्तान में माइनॉरिटी जनसंख्या 30 प्रतिशत से 3 प्रतिशत तक आ गई। बांग्लादेश में भी अल्पसंख्यक जनसंख्या गिरी है। भारत में अल्पसंख्यकों को कोई परेशानी नहीं है।
4. जनजागरण अभियान - जोधपुर से ही पूरे देश में जनजागरण अभियान की शुरुआत की। 3 करोड़ लोगों के घरों में भाजपा के कार्यकर्ता जाएंगे। सीएए के समर्थन में जनजागरण करेंगे।

5. नरेन्द्र मोदी - 56इंच के सीने वाले मोदी सरकार में आए और प्रताडि़त विस्थापितों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए आगे आए। अभी मोदी का शासन है। मोदी सरकार नागरिकता देकर भारतीय होने का गौरव प्रदान करेगी।
6. राहुल बाबा - राहुल गांधी को कानून पढऩे की सलाह दी। उनके विदेशी भ्रमण पर चुटकी ली और कहा इतनी जोर से जयकारा लगाओ की विदेश में सुनाई दे।

7. ममता दीदी - राहुल गांधी के बाद सबसे ज्यादा शाह के निशाने पर ममता बनर्जी रही। उन्होंने कहा अधिकांश शरणार्थी दलित है, उन्हें दलित विरोध भी बताया।
8. अशोक गहलोत - गहलोत सरकार ने पाकिस्तानी विस्थापितों को नागरिकता देने के लिए 3 पत्र लिखे। जनघोषणा पत्र में उन्होंने बिन्दू शामिल किया, जिसें भाजपा ने पूरा किया तो वोट बैंक खिसकने का डर है। दिल्ली के दरबार में मत झुकिये, कोटा में मासूमों की मौत पर ध्यान दीजिए।

9. वीर सावरकर - वीर सावरकर के लिए कांग्रेस सेवा दल भद्दी टिप्पणी करता है। जिसने कई साल काला पानी की सजा में गुजार दिए। उसके लिए कांग्रेस ऐसे शब्द निकालती है।
10. सवाल पूछ कर जवाब मांगा - मोदी पैटर्न पर ही शाह ने भी जनता से सवाल पूछ कर जवाब मांगा। उन्होंने पूछा 370 हटना चाहिए था?, रामजन्म भूमि विवाद का निपटारा होना चाहिए था?, एयर स्ट्राइक होनी चाहिए थी?, ट्रिपल तलाक मामले में सही हुआ या नहीं? देश के टुकड़े करने वालों को जेल में डालना चाहिए या नहीं?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZQEq5u
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment