मुख्यमंत्री ने लिया नेशनल टेक्स कांफ्रेंस में भाग, कहा डेमोक्रेसी में बहुमत सब कुछ नहीं आवाम भी होती है

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सीएम अशोक गहलोत ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई के बाद डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नेशनल टेक्स कांफ्रेंस में भाग लिया। यहा उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र में किसी सरकार के लिए केवल बहुमत ही सब कुछ नहीं होता है। इसमें आवाम भी होती है। जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए। इस दौरान देश की अर्थव्यवस्था की समस्या को लेकर वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को घेरते हुए कहा कि खुद उनके पति कह रहे हैं कि सरकार को अर्थव्यवस्था की समझ ही नहीं है। देश में आज हाल खराब होते जा रहे हैं। देश के विकास के लिए अर्थव्यवस्था का मजबूत होना जरूरी है। देश के प्रतिनिधियों को सीएए व एनआरसी पर ध्यान देने के बाजए मुख्य मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। अमित शाह यहां जन जागरण के लिए आए वह भी क्या बताने? जबकि देश मे महंगाई बढ़ रही है, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, प्याज के भाव बढ़ रहे हैं। लोकतंत्र में हिंसा का स्थान नहीं, आंदोलन कीजीए। जोधपुर के सीए के लिए कहा कि देश को सीए जोधपुर ही प्रदान करता है।

इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में लगभग 10 हजार दिव्यंागजनों को अंग उपकरण वितरित करेंगे। एडीएम मदनलाल नेहरा ने बताया कि दिव्यंागजनों के लिए करीब 3.50 करोड़ रुपए के उपकरण व्यवस्था विधायक कोष व सीएसआर मद से की गई है। इसमें जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार व शेरगढ़ विधायक मीना कंवर की अभिशंषा से 25-25 लाख रुपए, ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा व लूणी विधायक महेन्द्र विश्नोई, बिलाड़ा विधायक हीराराम मेघवाल, विधायक लोहावट किशनाराम विश्नोई की अभिशंषा से 20-20 लाख रुपए की राशि के साथ अन्य संस्थाओं ने भी सहयोग किया है। जिन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव कार्यक्रम है, उन निर्वाचन क्षेत्रों के लाभार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया के बाद उपकरण वितरित किए जाएंगे। दोपहर 2:30 बजे चौखा में नेत्रहीन विकास संस्थान के नवनिर्मित भवन का उद़्घाटन समारोह में भाग लेंगे। दोपहर 3:30 बजे चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित नवज्योति मनोविकास केन्द्र विशेष योग्यजन स्कूल के नवनिर्मित द्वितीय फ्लोर का उद़्घाटन करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZNpQvA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment