कल जोधपुर आएंगे अमित शाह, धरातल से डिजिटल तक जनजागरण सभा के लिए तैयार हो रहा माहौल

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जोधपुर में तीन जनवरी को प्रस्तावित जनजागरण सभा के लिए आयोजन स्थल आदर्श विद्या मंदिर परिसर में मंच बनाने का काम शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार के साथ मौका स्थल का निरीक्षण किया।

यहां स्टेज पर बैठने की व्यवस्था, मंच आदि के बारे में चर्चा की। शेखावत ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि सभा के लिए पूरे संभाग से कार्यकर्ता आएंगे। जिनके वाहनों के लिए पार्र्किंग व्यवस्था करनी होगी। इसलिए किसी को परेशानी नहीं हो ऐसी व्यवस्था करनी होगी। प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, विधायक जोगेश्वर गर्ग भी साथ रहे।

डिजिटल पर भी लक्ष्य बांटे
आइटी विभाग की बैठक प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने ली। आइटी विभाग संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि आइटी विभाग के वरूण धनाडिया, पंकज व्यास व अन्य को जोधपुर सभा एवं भारतीय जनता पार्टी की आगामी सभी गतिविधियों को फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर प्रचारित करने के निर्देश दिए।

रैलियों व बैठकों को चला दौर
शहर के अलग-अलग मण्डलों एवं मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से रैली निकाली गई, नुक्कड़ सभाएं भी हुई। पीले चावल बांटे गए। चौपासनी मण्डल में रैली निकाली गई। खाण्डा फलसा मण्डल में अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी व रातानाडा मण्डल में माधोसिंह देवड़ा के नेतृत्व में रैली निकाली। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने भी बैठक की। मोर्चा अध्यक्ष महेन्द्र तंवर मौजूद रहे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2F9nMop
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment