जोधपुर.
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में सिटीजन फीडबैक पर हमारे शहर की रैंकिंग टिकी है। 4 जनवरी से 31 जनवरी तक फीडबैक की लाइनें खुली हैं। खास बात यह है कि शुरुआती पहले सप्ताह में ही जोधपुर के लोगों ने जागरूकता का परिचय दिया है। फीडबैक में जोधपुर गुरुवार शाम तक प्रदेश में पहले स्थान पर था। इसके बाद दूसरे स्थान पर उदयपुर है। जो भी काफी पीछे हैं।
सर्वेक्षण में दस्तावेजीकरण का काम पूरा हो चुका है। केन्द्रीय टीम किसी भी वक्त जोधपुर आकर सर्वे कर सकती है। अब सबसे ज्यादा सभी शहर जिस पर ध्यान दे रहे हैं वह सिटीजन फीडबैक है। ऑनलाइन फीडबैक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जोधपुर ने अब तक इस श्रेणी में पूरे प्रदेश में बढ़त बनाई हुई है। अब तक 11 हजार से अधिक लोगों ने जोधपुर से फीडबैक में हिस्सा लिया। जबकि दूसरे स्थान पर उदयपुर है, जहां करीब 2 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है। जोधपुर देश में टॉप स्थान पर रहे इंदौर को भी टक्कर दे रहा है।
पत्रिका अपील का असर
राजस्थान पत्रिका ने एक इस बार टॉप 100 की आस नाम से अभियान बहुत पहले शुरू कर दिया था। स्थानीय लोगों ने स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर काफी जागरूकता दिखाई है। इससे पहले नगर निगम ने दस्तावेज सेगमेंट में भी पिछले बार से अच्छा आकलन कर भेजा है।
..............
अच्छा या बुरा फीडबैक देना जरूरी
सिटीजन फीडबैक जो ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये दिया जा रहा है उसमें अच्छा हो या बुरा, लेकिन देना जरूरी है। सर्वेक्षण टीम सिर्फ पॉजीटिव फीडबैक पर नहीं फोकस कर रही, बल्कि अंक उस हिसाब से भी दिए जा रहे हैं कि किस शहर की जनता कितनी जागरूकता के साथ फीडबैक में हिस्सा लेती है।
............................
यह है टॉप 5 शहर
शहर ------- फीडबैक में भागीदारी
जोधपुर ---- 11105
उदयपुर ----- 2150
जयपुर ----- 1738
सुमेरपुर ---- 1071
निम्बाहेड़ा --- 677
(गुरुवार रात तक के आंकड़ों के अनुसार)
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30bt3W3
0 comments:
Post a Comment